अगर आप एक पावरफुल इंजन वाली स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 4V का कम्पेरिजन लेकर आए हैं।हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी Xtreme 160R को जहां हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है, वहीं, टीवीएस ने कुछ महीनों पहले Apache RTR 160 4V को BS-6 इंजन से लैस किया था। हम आपको इस बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे। ताकी, आप अपनी पसंद की बाइक को अपने बजट में खुद चुन सकें। तो डालते हैं इन बाइक्स पर एक नजर,
{"_id":"5eff364c8dee0b51336e63ea","slug":"hero-xtreme-160r-vs-tvs-apache-rtr-160-4v-which-one-is-cheapest-motorcycle-here-are-price-and-specifications-comparision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 4V में कौन है सबसे सस्ती और धांसू बाइक?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Xtreme 160R और TVS Apache RTR 160 4V में कौन है सबसे सस्ती और धांसू बाइक?
Fri, 03 Jul 2020 07:14 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R vs Apache RTR 160 4V
- फोटो : Amar Ujala
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
इंजन
- Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
- TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है।
परफॉर्मेंस
- Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
- Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
- TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
TVS Apache RTR 160 4V
- फोटो : TVS
सस्पेंशन
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
- TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
ब्रेकिंग
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
- TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Xtreme 160R
- फोटो : Hero MotoCorp
डायमेंशन
- Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
- TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
TVS Apache RTR 160 4V
- फोटो : TVS
कीमत
- Hero Xtreme 160R के फ्रंट सिंगल डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है।
- TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 102, 950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 106, 000 रुपये है।