फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली दमदार स्कूटर्स, आप किसे खरीदेंगे?

Tue, 04 Aug 2020 10:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 04 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Hero to TVS to Honda to Yamaha here are best selling scooters in july 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : TVS

अगर आप इस महीने एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके काम आ सकती है। आज हम आपको जुलाई महीने में दस सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे कि देश में जिन स्कूटर्स को सबसे ज्यादा खरीदा गया वो आपके लिए कैसी रहेंगी। इन दस स्कूटरों की बिक्री को मिला दिया जाए, तो जुलाई महीने में इनके कुल 2,57,328 यूनिट्स को भारतीय बाजार में ग्राहकों ने खरीदा। तो डालते हैं इन स्कूटरों की जुलाई महीने में हुई बिक्री एक नजर।

Hero to TVS to Honda to Yamaha here are best selling scooters in july 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : TVS

Honda Activa


स्कूटर सेगमेंट में Honda की Activa का लगातार जलवा कायम है। एक्टिवा जुलाई महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। जुलाई में इसके 1,21,668 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। 


TVS Jupiter


जुलाई महीने में टीवीएस की Jupiter देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 37,831 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि भले ही यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है, लेकिन Activa और Jupiter की बिक्री में काफी ज्यादा अंतर है।


TVS Ntorq


जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स में टीवीएस ने एक बार फिर अपना परचा लहराया है। Activa और Jupiter के बाद  Ntorq को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया, जहां इसके 18,680 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Hero to TVS to Honda to Yamaha here are best selling scooters in july 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Suzuki Motor

Suzuki Access


जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर्स में होंडा और टीवीएस के बाद सुजुकी एक बड़ी प्लेयर है।  जुलाई महीने में Suzuki Access के 15,540 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।


Hero Pleasure


दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Pleasure को ग्राहकों को साथ मिला। जुलाई महीने में यह देश की पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इस महीने भारतीय बाजार में Pleasure के 15,012 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।


Honda Dio


टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में Honda की Dio छठे नंबर पर है। जुलाई में इसके 12,883 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hero to TVS to Honda to Yamaha here are best selling scooters in july 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : TVS

Hero Destni 125


जुलाई महीने में हीरो की Destni 125 भारत की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इसके 12,475 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। 


TVS Pep Plus


टीवीएस की Pep Plus के जुलाई महीने में 8,291 यूनिट्स की बिक्री हुई।

विज्ञापन
Hero to TVS to Honda to Yamaha here are best selling scooters in july 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Yamaha Motor

Yamaha Ray


टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों में यामाहा भी शामिल है। इसके Yamaha Ray को जुलाई में 7,832 ग्राहकों ने खरीदा।


Yamaha Fascino


देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटरों में यामाता की Fascino दसवें स्थान पर है। इसके 7,116 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed