मात्र 5,555 रुपये की EMI पर मिल रही है Tata Altroz, कीमत 6 लाख रुपये से भी सस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
भारतीय बाजार में Tata Altroz की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये है।
क्या है ऑफर?
इस महीने टाटा मोटर्स की तरफ से Altroz पर ईएमआई ऑफर दिया जा रहा है। जुलाई महीने में आप Tata Altroz को 5,555 रुपये की सस्ती ईएमआई पर घर ले जा सकते हैं।
डायमेंशन
Tata Altroz का ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1755 मिलीमीटर और ऊंचाई 1523 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2501 मिलीमीटर है।
फ्यूल टैंक
Tata Altroz में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
कितने लोग बैठ सकते हैं?
इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।
इंजन और पावर परफॉर्मेंस
Tata Altroz भारतीय बाजार में दो इंजन के साथ आती है। इनमें पेट्रोल और डीजल शामिल हैं।
- पेट्रोल: इसके पेट्रोल ट्रिम में पावर के लिए 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1199 सीसी का तीन सिलिंडर वाला इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS की मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डीजल: इसके डीजल ट्रिम में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है। इसका 1497 सीसी का चार सिलिंडर वाला इंजन 4000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर और 1250-3000 आरपीएम पर 200 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
ब्रेकिंग
Tata Altroz के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
सस्पेंशन
Tata Altroz के रियर में ट्विस्ट बीम के साथ क्वाइल स्प्रिंग और शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ डुअल पाथ इंडिपेंडेंट MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है।