Royal Enfield को लेकर जहां आम लोगों का क्रेज देखें नहीं बनता । वहीं इस रेस में बॉलिवुड के कई दिग्गज स्टार भी शामिल हैं। बाइक का रेट्रो डिजाइन और एग्जॉस्ट इसके पीछे अहम कारण है। खैर, स्टार अपनी शानदार रेसिंग बाइक तो चलाते ही हैं साथ ही बुलेट को भी सहज कर रखते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन हस्तियों पर ....
बॉलीवुड में नाना पाटेकर एक जाना-माना नाम हैं जिनकी उम्र भी करीब 68 साल हो चुकी है। इस उम्र में मराठी सिनेमा का यह चर्चित अभिनेता कई बार रॉयल एनफील्ड की बाइक Desert Storm 500 की सवारी करते देखा गया है। इनके पास एक 500 सीसी की मोटरसाइकिल है, जिसका इंजन 27.2बीएचपी और 41.3एनएम का टार्क जनरेट करता है। बाइक को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बात करें, कीमत की तो इस बाइक की कीमत 1.81 लाख रूपए है।
बुलेट की बात हो और जैकी श्रॉफ का नाम न हो यह संभव नहीं है। जैकी ने अपनी बुलेट कस्टामाइज कराकर इसे एक लाजवाब लुक दिया। जो देखने में कंकाल का दूसरा रुप लगती है।
4 of 6
john abraham with Yamaha VMAX
बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' के नाम से प्रसिद्व जॉन अब्राहम को सुपरबाइक्स का शौकीन माना जाता है। वह फिल्मों में तो एक से बढ़कर एक बाइक्स चलाते ही हैं, इसके अलावा निजी जिदंगी में भी उन्हें सुपरबाइक्स चलाना पसंद है। कहने को तो उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक हैं,लेकिन रॉयल एनफील्ड की बात ही कुछ और है। जॉन के पास राजपूताना कस्टम की बाइक मौजूद है।
वरुण धवन ने हाल ही में रॉयल एनफील्ड की 500सीसी की बाइक को अपने गैराज में जगह दी है। वरुण ने इस बाइक पर हरे रंग का पेंट करा रखा है जिससे देखने में यह बेहद आकर्षक लगती है।