हवाई सफर से पहले कुछ छूट जाए तो भी कार या बस की तरह वापस लौटकर उसे लिया नहीं जा सकता। फ्लाइट को वापस आने की अनुमति तभी मिलती है जब कोई इमरजेंसी हो लेकिन सऊदी अरब का एक अनोखा मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पायलट ने बीच रास्ते से ही इमरजेंसी बताकर लौटाया विमान, एयरपोर्ट पर मां भूल गई थी बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट SV832 जेद्दाह से कुआलालांपुर के लिए उड़ान भर चुकी थी, तभी सऊदी अरब की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका बच्चा एयरपोर्ट पर ही छूट गया है। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क किया। सऊदी अरब में यह घटना बीते सप्ताह के अंत में हुई।
सऊदी निवासी महिला ने जेद्दाह से कुवालालंपुर जा रहे विमान संख्या एसवी 832 के चालक दल के सदस्यों से शिकायत की कि वह अपने बच्चे को किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बोर्डिंग इलाके में ही भूल कर आ गई है तो विमान को बीच रास्ते से ही लौटा कर वापस लाया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान का पायलट एटीसी अधिकारियों से विमान को वापस लैंडिंग करने की इजाजत मांग रहा है। जिसमें पायलट बड़े भावुक अंदाज में एटीसी स्टाफ अपने साथी से ये पूछ रहा है कि ऐसी स्थिति के लिए क्या नियम हैं? इसके बाद वह पायलट को समस्या दोहराने के लिए कहता है।
पायलट बताता है कि महिला बच्चे को किंग अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भूल गई है और यात्रा जारी रखने से इनकार कर दी है। पायलट कहता है कि ईश्वर हमारे साथ है। क्या हम वापस आ सकते हैं या फिर क्या करें। एटीसी ऑपरेटर इस बात को लेकर हैरानी जाहिर करते हुए ऐसी घटना होने की स्थिति में अपनाये जाने वाले प्रोटोकोल के बारे में चर्चा करते हैं।
देखिए वीडियो-