फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे वाह! यहां आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो

Wed, 28 Oct 2020 01:34 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: योगेश साहू Updated Wed, 28 Oct 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Kerala Government First State To Fix Minimum Prices Of Vegetables, Fixed 16 Vegetable Prices For Farmers, Scheme To Be Implemented From November 1
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केरल में 16 सब्जियों के दाम तय कर दिए गए हैं। यहां आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो बिकेंगे। केरल सब्जियों के दाम तय करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य सरकार की यह योजना 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। हालांकि तब तक कई अन्य सब्जियों और चीजों के भी दाम तय कर दिए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इससे किसानों को फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं क्या है ये योजना और किसानों को लाभ कैसे होगा...

Kerala Government First State To Fix Minimum Prices Of Vegetables, Fixed 16 Vegetable Prices For Farmers, Scheme To Be Implemented From November 1
सब्जियों के भाव - फोटो : अमर उजाला

केरल ने 16 सब्जियों के दाम तय किए
सबसे पहले इस योजना के बारे में जानना जरूरी है। आपको बता दें कि केरल देश का पहला राज्य है, जहां किसानों के लिए फल-सब्जियों के न्यूनतम दाम (एमएसपी) तय किए गए हैं। यह दाम उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक होंगे। फिलहाल सरकार ने 16 फल और सब्जियों के दाम तय किए हैं। इसके अलावा खाने-पीने की 21 चीजों पर एमएसपी तय की गई है।

Kerala Government First State To Fix Minimum Prices Of Vegetables, Fixed 16 Vegetable Prices For Farmers, Scheme To Be Implemented From November 1
सब्जियां और फल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

1 नवंबर से लागू होगी योजना, एक हजार स्टोर खुलेंगे
यह योजना राज्य में 1 नवंबर से लागू होगी। इस दौरान अन्य सब्जियों के दाम भी तय कर दिए जाएंगे। इस योजना से 15 एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। क्योंकि ऐसे किसानों के उत्पादों को बेचने के लिए राज्य में एक हजार स्टोर भी खोले जाएंगे। केरल की इस पहल के बाद पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी किसान इस तरह की योजना को लागू करने की मांग करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala Government First State To Fix Minimum Prices Of Vegetables, Fixed 16 Vegetable Prices For Farmers, Scheme To Be Implemented From November 1
सब्जी - फोटो : PTI

बाजार में दाम घटे तो भी चिंता की बात नहीं
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने मंगलवार को कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक तौर पर और ज्यादा मजबूत बनाएगी। सब्जियों का आधार मूल्य उनकी उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक रखा जाएगा। यदि बाजार मूल्य इससे नीचे चला भी जाता है, तो चिंता की बता नहीं है। किसानों से उनकी उपज को आधार मूल्य पर ही खरीदा जाएगा। हालांकि सब्जियों को क्वालिटी के अनुसार बांटा जाएगा और आधार मूल्य उसी हिसाब से लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Kerala Government First State To Fix Minimum Prices Of Vegetables, Fixed 16 Vegetable Prices For Farmers, Scheme To Be Implemented From November 1
vegetable - फोटो : vegetable

केरल में बढ़ा सब्जी का उत्पादन
बता दें कि बीच चार साल में केरल में सब्जी का उत्पादन 7 लाख टन से बढ़कर 14.72 लाख टन हो गया है। ऐसे में यहां लागू की जा रही योजना को देखते हुए महाराष्ट्र में भी अब ऐसी योजना की मांग उठने लगी है। महाराष्ट्र में किसान अंगूर, टमाटर, प्याज जैसी फसलों को लेकर काफी परेशान हैं। क्योंकि तीन साल पहले यहां के किसानों को अंगूर 10 रुपए किलो में बेचना पड़ा था, जबकि उसकी लागत 40 रुपए किलो तक आ रहा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed