क्रूजर बाइक बनाने वाली अमेरिका की मशहूर कंपनी Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) थाईलैंड को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए अपना मुख्य केंद्र बनाने के वैश्विक पुनर्गठन प्रयासों के बाद, अब भारत में दोपहिया निर्माताओं को सहयोग के लिए तलाश रही है। इसके लिए जिन दो कंपनियों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वे Mahindra (महिंद्रा) की सहायक कंपनी Classic Legends (क्लासिक लीजेंड्स) और Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) हैं।
भारत में यह संभावित भारतीय गठजोड़ साझेदार मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में हार्ले डेविडसन के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कर सकते हैं, जैसे Bajaj-KTM (बजाज-केटीएम) या TVS-BMW (टीवीएस-बीएमडब्ल्यू) करती हैं।
महिंद्रा की क्लासिक लीजेंड्स, इस मशहूर मोटरसाइकिल बनाने वाली अमेरिकी ब्रांड की पसंद हो सकती है क्योंकि यह बाजार के बड़े ब्रांडों के साथ प्रीमियम प्रॉडक्ट बनाने के लिए एमएंडएम दृष्टिकोण को बहुत अच्छी तरह से समझती है। और हार्ले को एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग सुविधा के साथ एक स्थानीय कंपनी मिल जाएगी और एक स्थापित स्थानीय सप्लाई चेन।
Classic Legends को बाजार में प्रतिष्ठित बड़े मोटरसाइकिल ब्रांडों को फिर से पेश करने के लिए स्थापित किया गया था और मौजूदा समय में Jawa motorcycle (जावा मोटरसाइकिल) ब्रांड की भी बिक्री करती है। इसके साथ ही यह BSA (बीएसए) और Yezdi (येज्दी) जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की भी मालिक है।
हालांकि शुरुआत में इसने अच्छी-खासी संख्या में बिक्री की, लेकिन डिलीवरी में देरी और गुणवत्ता के मुद्दों से कंपनी के लिए बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो जाता है।
5 of 8
Hero MotoCorp Chairman and Managing Director, Pawan Munjal
- फोटो : PTI
Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कहा है कि यह प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत पैर जमाने के लिए पार्टनरशिप के लिए खुली हुई है। यह कंपनी एंट्री लेवल / कम्यूटर और 125cc सेगमेंट में इस मार्केट लीडर कंपनी के पास प्रीमियम बाइक निर्माण क्षमता का अभाव है।