फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengaluru Drug Case: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Tue, 08 Sep 2020 03:09 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Drug Case News in Hindi: Sanjjanaa Galrani Kannada Film Actress Arrested, Interrogation Continues
कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री संजना गलरानी गिरफ्तार - फोटो : PTI

कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के सेवन के मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने अभिनेत्री संजना गलरानी को मंगलवार को बंगलूरू से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

Bengaluru Drug Case News in Hindi: Sanjjanaa Galrani Kannada Film Actress Arrested, Interrogation Continues
Sanjjanaa Galrani - फोटो : Facebook/Sanjjanaa Galrani

यह कार्रवाई अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को मादक पदार्थ मुहैया कराने के लिए शहर की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। सूत्रों ने बताया कि गलरानी को मंगलवार सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर केंद्रीय अपराध शाखा की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया।

Bengaluru Drug Case News in Hindi: Sanjjanaa Galrani Kannada Film Actress Arrested, Interrogation Continues
Sanjjanaa Galrani - फोटो : Facebook/Sanjjanaa Galrani

बेंगलूरू पुलिस के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने कहा, अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद, संजना के घर पर छापे मारे गए। केंद्रीय अपराध शाखा के मुताबिक, गलरानी पर उस वक्त से ही नजर रखी जा रही थी जब उनके दोस्त राहुल के खिलाफ ड्रग से जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bengaluru Drug Case News in Hindi: Sanjjanaa Galrani Kannada Film Actress Arrested, Interrogation Continues
Sanjjanaa Galrani - फोटो : Facebook/Sanjjanaa Galrani

संजना का जन्म बेंगलूरू में हुआ है। उन्होंने सिनेमा जगत में तमिल फिल्म ‘ओरु कधल सेवीर’ के जरिए 2006 में कदम रखा था। उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘गंदा हेंताथी’ में भी काम किया है। 

विज्ञापन
Bengaluru Drug Case News in Hindi: Sanjjanaa Galrani Kannada Film Actress Arrested, Interrogation Continues
Sanjjanaa Galrani - फोटो : Facebook/Sanjjanaa Galrani

इस बीच, पुलिस ने विरेन खन्ना के घर पर भी छापेमारी की जिसे अपराख शाखा के अधिकारियों ने फिल्म जगत में मादक पदार्थों के उपयोग के सिलसिले में पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। अब तक 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और छह की गिरफ्तारी हुई है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा, नामी स्कूलों के बाहर आइसक्रीम में मिलाकर हो रही तस्करी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed