फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harley-Davidson अब CSD कैंटीन के जरिए सैन्यबलों को बेचेगी ये दो बाइक्स, जानें कितनी हुई सस्ती

Thu, 19 Mar 2020 07:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
harley davidson bikes price in csd canteen street 750 csd price street rod
Harley-Davidson Street Rod - फोटो : Amar Ujala
क्रूजर बाइक्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Harley-Davidson India (हार्ले-डेविडसन इंडिया) ने बुधवार को घोषणा की है कि वह अपनी नई बाइक Street 750 (स्ट्रीट 750) और Street Rod (स्ट्रीट रॉड) अब कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट्स (सीएसडी) के जरिए देश भर में सशस्त्र बलों के जवानों को बेचेगी। हार्ले-डेविडसन सीएसडी पर अपने उत्पादों को बेचने वाला पहला प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड है। दोनों बाइक्स भारत में सशस्त्र बलों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए उपलब्ध होंगी। 
harley davidson bikes price in csd canteen street 750 csd price street rod
Harley-Davidson Street 750 - फोटो : Amar Ujala
इंजन 
Street 750 में 749 cc का लिक्विड-कूल्ड, रेवोल्यूशन एक्स वी-ट्विन इंजन है जो 3,750 rpm पर 60 Nm का पीक टॉर्क देता है। Street Rod में भी यही पावरट्रेन मिलता है। 
harley davidson bikes price in csd canteen street 750 csd price street rod
Harley Davidson 750
डिजाइन
दोनों बाइक के बीच बुनियादी फर्क इनके बाहरी स्टाइल और सवारी के तरीके में है। जबकि दोनों के इंजन में कोई अंतर नहीं है। Street 750 रोज इस्तेमाल की जानेवाली एक आरामदायक सवारी के लिए ज्यादा मुफीद है। जबकि Street Rod में थोड़ा झुककर बैठने और पैरों को स्पोर्टी तरीके से रखने के लिए डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
harley davidson bikes price in csd canteen street 750 csd price street rod
Harley Davidson
एक नई पहल
अमेरिकी बाइक निर्माता कंपनी ने रक्षा कर्मियों के लिए समर्पित एक विशेष हार्ले ओनर्स ग्रुप (H.O.G) चैप्टर भी लॉन्च किया है। इस समूह का नाम आर्म्ड फोर्सेस H.O.G. चैप्टर है। 
विज्ञापन
harley davidson bikes price in csd canteen street 750 csd price street rod
Harley Davidson Street 750 - फोटो : Twitter
'जवानों की इच्छा हो पूरी'
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, हार्ले-डेविडसन के प्रबंध निदेशक - एशिया इमर्जिंग मार्केट्स एंड इंडिया, संजीव राजशेखरन ने कहा, "हार्ले-डेविडसन का दुनिया भर के देशों में सशस्त्र बलों के साथ बहुत पुराना गठबंधन है। दोनों स्ट्रीट मोटरसाइकिलों को भारत में सीएसडी की इन्वेंट्री में शामिल किए जाने के साथ, हम सशस्त्र बलों के सदस्यों तक अधिक पहुंच प्रदान करने के लिए तत्पर हैं और चाहते हैं कि सैन्य बलों के अधिक सदस्य हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल को खरीदने की अपनी इच्छा पूरी करें।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed