फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे अमीर अपराधी, जिसके अरबों रुपये चूहे कुतर देते थे हर साल

Thu, 19 Mar 2020 05:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Worlds richest criminal Pablo Escobar A Colombian drug lord and King of Cocaine
दुनिया का सबसे अमीर अपराधी - फोटो : Pixabay/Social media

दुनियाभर में अपराधियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है। कोई हत्यारा है तो कोई चोर तो कोई दुष्कर्मी। इस धरती पर एक से बढ़कर एक ऐसे खतरनाक अपराधी हुए हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में जाने जाते हैं। आज हम एक ऐसे ही खतरनाक अपराधी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे अमीर अपराधी कहा जाता था। कहते हैं कि उसके पास इतना पैसा था कि हर साल उसके अरबों रुपये चूहे कुतर देते थे। 

Worlds richest criminal Pablo Escobar A Colombian drug lord and King of Cocaine
पाब्लो एस्कोबार - फोटो : Social media

इस अपराधी का नाम था पाब्लो एस्कोबार। साल 1993 में उसकी मौत हो गई थी। एस्कोबार को 'किंग ऑफ कोकीन' कहा जाता था। उसका दावा था कि कोलंबिया के सभी नेता उसकी जेब में रहते थे, यानी उसने उन्हें अपने पैसों से खरीद लिया था। 

Worlds richest criminal Pablo Escobar A Colombian drug lord and King of Cocaine
पाब्लो एस्कोबार - फोटो : Social media

आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1989 में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने पाब्लो एस्कोबार को दुनिया का सातवां सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया था। उसकी अनुमानित व्यक्तिगत संपत्ति 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 1875 अरब रुपये बताई गई थी। उसके पास असंख्य लग्जरी गाड़ियां थीं और सैकड़ों घर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds richest criminal Pablo Escobar A Colombian drug lord and King of Cocaine
पाब्लो एस्कोबार - फोटो : Social media

पाब्लो एस्कोबार का एक किस्सा बहुत ही प्रसिद्ध है। कहते हैं कि साल 1986 में उसने कोलंबिया की राजनीति में प्रवेश करने का प्रयास किया था। इसके लिए उसने देश के 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 750 अरब रुपये के राष्ट्रीय कर्ज को चुका देने की पेशकश रखी थी। इसके अलावा उसका एक और किस्सा ये है कि एक बार वो कहीं सफर कर रहा था। रास्ते में उसे ठंड लगी तो उसने गर्मी के लिए दो मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये की नकदी ही जला दी। 

विज्ञापन
Worlds richest criminal Pablo Escobar A Colombian drug lord and King of Cocaine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाब्लो एस्कोबार को कोकीन का अबतक का सबसे चालबाज सौदागर के अलावा विश्व इतिहास में सबसे अमीर और सबसे कामयाब अपराधी माना जाता है। यहां तक अमेरिकी सरकार भी उससे परेशान हो गई थी, क्योंकि उसने पूरे अमेरिका में अपने कोकीन का कारोबार फैला रखा था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed