{"_id":"5e592ec88ebc3ef3a147fc41","slug":"geneva-motor-show-2020-geneva-motor-show-cancelled-coronavirus-update-europe-coronavirus-outbreak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूरोप में फैला कोरोनावायरस, Geneva Motor Show 2020 को किया गया रद्द","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
यूरोप में फैला कोरोनावायरस, Geneva Motor Show 2020 को किया गया रद्द
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Auto Expo (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले हफ्ते होने वाले 2020 Geneva Motor Show (जिनेवा मोटर शो) को कोरोनावायरस के डर की वजह से रद्द कर दिया गया है। स्विट्जरलैंड के संघीय सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि वायरस के फैलने से रोकने के लिए 1,000 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्विस सरकार का यह फैसला कम से कम 15 मार्च तक लागू रहेगा। इससे पहले बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक के डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 भी रद्द किए जा चुके हैं।
2 of 6
Hyundai Auto Expo
- फोटो : सांकेतिक फोटो
कार शो के आयोजकों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "हमें इस स्थिति पर अफसोस है, लेकिन सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य हमारे और हमारे प्रदर्शकों की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।" इस साल मोटर शो का कार्यक्रम 2 मार्च को पत्रकारों के लिए खोला जाना था। आम जनता के लिए यह मोटर शो 5 मार्च से 15 मार्च तक के लिए खोला जाना था।
3 of 6
geneva auto expo 2019
आयोजकों के मुताबिक इस वार्षिक कार शो में लगभग 10,000 पत्रकारों और 660,000 आगंतुकों के साथ लगभग 220 प्रदर्शक शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Honda Neowing Concept at Auto Expo
जिनेवा में आयोजित होने वाला यह शो में दुनिया की सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव कारों का शोकेस किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल ज्यादा मेनस्ट्रीम मॉडल लॉन्च करने के लिए भी किया जाता है। Volkswagen (VLKAF), वोक्सवैगन (वीएलकेएएफ) ने इस सप्ताह कहा कि उच्च प्रदर्शन जीटीआई समेत उसके सबसे ज्यादा बिकने वाले गोल्फ के तीन संस्करण जिनेवा में प्रीमियर किए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Ioniq auto expo
BMW (BAMXF), बीएमडब्ल्यू (BAMXF) ने शुक्रवार को कहा कि वह मंगलवार को म्यूनिख में कंपनी मुख्यालय से एक लाइव-स्ट्रीम इवेंट के जरिए अपने Concept i4 (कॉन्सेप्ट i4) को पेश करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।