फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन Kia Seltos से देगी ज्यादा माइलेज, वेरिएंट्स का हुआ खुलासा, जानें डीटेल्स

Fri, 28 Feb 2020 07:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Feb 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
hyundai creta 2020 mileage petrol creta mileage diesel new hyundai creta 2020 launch date in india
Hyundai Creta 2020, Kia Seltos - फोटो : Amar Ujala
ऑल-न्यू 2020 Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) के माइलेज के डीटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट से पता चलता है कि नई compact SUV (कॉम्पैक्ट एसयूवी) सबसे ज्यादा बिकने वाली Kia Seltos (किआ सेल्टोस) से वास्तव में ज्यादा बेहतर होगी। खास बात यह है कि किआ सेल्टोस में क्रेटा में इस्तेमाल किया गया प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स है। भारत में 2020 Creta तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध होगी। ये सभी BS6 (भारत स्टेज 6) ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप हैं। भारत में क्रेटा दो पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन में उपलब्ध होगा। 
hyundai creta 2020 mileage petrol creta mileage diesel new hyundai creta 2020 launch date in india
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

इंजन 

Hyundai Creta 2020 (हुंडई क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध होगी- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ आएगा। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेंगे। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। 
hyundai creta 2020 mileage petrol creta mileage diesel new hyundai creta 2020 launch date in india
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

माइलेज

6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hyundai creta 2020 mileage petrol creta mileage diesel new hyundai creta 2020 launch date in india
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai India

पावर

2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं और इसलिए इसमें सेल्टोस के जैसे ही पावर और टॉर्क आउटपुट की उम्मीद की जा रही है। 1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा।
विज्ञापन
hyundai creta 2020 mileage petrol creta mileage diesel new hyundai creta 2020 launch date in india
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

ट्रांसमिशन

6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी तीन इंजन के साथ स्टैंडर्ड होगा। पेट्रोल में CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलेगा जबकि टर्बो पेट्रोल मोटर में 7 स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। डीजल को 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed