फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault: रेनो ने धनतेरस, दिवाली के दौरान 3,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की, सेमिकंडक्टर चिप कमी के बावजूद नहीं किया निराश

Mon, 08 Nov 2021 03:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 03:02 PM IST
सार

फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता Renault (रेनो) ने सोमवार को एलान किया कि उसने देश में धनतेरस और दिवाली के मौके पर 3,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की।

विज्ञापन
French carmaker Renault deliveres more than 3000 cars during Dhanteras and Diwali despite chip crisis
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
फ्रांस की प्रमुख कार निर्माता Renault (रेनो) ने सोमवार को एलान किया कि उसने देश में धनतेरस और दिवाली के मौके पर 3,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी की। सेमीकंडक्टर संकट की चल रही वैश्विक कमी के बावजूद कंपनी अपनी मजबूत उत्पाद-आक्रामक रणनीति की बदौलत रिकॉर्ड डिलीवरी पूरी करने में कामयाब रही। रेनो भारत में अपने परिचालन के 10वें वर्ष में है। कार निर्माता ने ग्राहकों को Renault Kiger सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, Renault Triber और Renault Kwid जैसे मॉडल डिलीवर किए।


इनमें से मैनुअल ट्रांसमिशन की तुलना में AMT और CVT वेरिएंट्स ग्राहकों के बीच ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम मामिलपल्ले ने कहा, "हम इस साल आगे भी अपनी बिक्री की रफ्तार को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं और रेनो परिवार में और अधिक ग्राहकों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।" 
French carmaker Renault deliveres more than 3000 cars during Dhanteras and Diwali despite chip crisis
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger लेटेस्ट कार
Renault Kiger कंपनी का लेटेस्ट उत्पाद है। कार निर्माता ने रेनो काइगर को देश में इस साल फरवरी में लॉन्च किया था। कंपनी इस एसयूवी की देश में पांच ट्रिम्स - RXE, RXL, RXT, RXZ और RXT(O) में बिक्री करती है। Kiger दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। एक विकल्प है - 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, दूसरा विकल्प है - 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
French carmaker Renault deliveres more than 3000 cars during Dhanteras and Diwali despite chip crisis
Renault Kiger - फोटो : Renault
ट्रांसमिशन
रेनो काइगर एसयूवी के 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स मिलता है। RXT (O) वेरिएंट, जिसे अगस्त में ब्रांड के 10 साल के जश्न के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
French carmaker Renault deliveres more than 3000 cars during Dhanteras and Diwali despite chip crisis
Renault Kiger - फोटो : Renault
'सबसे ज्यादा माइलेज'
काइगर ने हाल ही में 20.5 किमी प्रति लीटर का एआरएआई-प्रमाणित माइलेज हासिल किया है, जिससे यह इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन गई है। रेनो का दावा है कि काइगर पर माइलेज के आंकड़े भी तीन ड्राइव मोड - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट की वजह से हासिल किए गए हैं। Kiger SUV को इस साल की शुरुआत में भारत में 5.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस समय इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। अपने आकर्षक लुक, स्पोर्टी डिजाइन और काफी किफायती एसयूवी होने के कारण काइगर भारतीय कार बाजार में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन
French carmaker Renault deliveres more than 3000 cars during Dhanteras and Diwali despite chip crisis
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed