अभी तक सभी लोग यही जानते हैं पत्थर के अंदर कोई दिल नहीं होता है। तभी तो किसी निर्दयी व्यक्ति को लोग पत्थर दिल इंसान कहते हैं, क्योंकि पत्थर के अंदर कोई इमोशन नहीं होता है। लेकिन इस दुनिया में एक रहस्यमयी पत्थर है जिसके के अंदर से चोट लगने पर खून निकलने लगता है। आपको यह बात सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
अजब-गजब: दुनिया का सबसे रहस्यमयी पत्थर, काटने पर निकलता है खून, जानिए इसके पीछे का रहस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर जैसे ही तोड़ा जाता है इसके अंदर से खून निकलने लगता है। यह पत्थर चट्टानों से हमेशा चिपक रहता है और इसको पीरियड रॉक भी कहते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पत्थर में खून के साथ मांस भी होता है। ऊपर से यह पत्थर बेहद सख्त दिखता है, लेकिन अंदर से बिल्कुल नरम होता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह एक समुद्री जीव है जो बिल्कुल पत्थर की तरह दिखता है। इसके टूटने के बाद इसमें से खून बहने लगता है। यह पत्थर सांस भी लेता है और भोजन भी करता है। कुदरत ने इसे एक अद्भुत क्षमता दी है। यह अपना प्राइवेट पार्ट भी बदल सकता है। इसकी मदद से यह बच्चे भी पैदा करता है।
इस पत्थर से निकलने मांस से कई तरह के भोजन और सलाद बनाए जाते हैं। स्थनीय लोग इस पत्थर को कच्चा ही खाते हैं। इस पत्थर की तलाश में लोग समुद्र की गहराइयों तक चले जाते हैं। इस पत्थर के मांस को लोग खूब पसंद करते हैं जिसकी वजह से इसकी मांग बढ़ गई है।
तेज चाकू की मदद से इस पत्थर के मांस को लोग निकालते हैं। लोगों की मांग की वजह से अब यह बाजार में खूब बिकता है।