फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रों में Vitara Brezza से लेकर Nexon पर है जबरदस्त छूट, जानें किन SUV पर है डिस्काउंट

Tue, 09 Apr 2019 06:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Apr 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Ford ecosport, Vitara Brezza to Tata nexon suv, companies offering discounts in april, 2019
Upcoming SUV cars

नवरात्रों में भी कारों पर जबरदस्त छूट जारी है। मारुति, ह्यूंदै, महिन्द्रा और टाटा समेत लगभग कार कंपनियां अप्रैल में भी छूट दे रही है। यह छूट कारों से लेकर एसयूवी पर मिल रही है। वहीं हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक सेडान, हैचबैक के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट को ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो हम बता रहे हैं कि अप्रैल में किन एसयूवी पर मिल रहा है डिस्काउंट...


 

फोर्ड इकोस्पोर्ट

Ford ecosport, Vitara Brezza to Tata nexon suv, companies offering discounts in april, 2019
Ford Ecosport S

लिस्ट में सबसे पहले फोर्ड इकोस्पोर्ट की बात करते हैं। कंपनी इकोस्पोर्ट पर 50 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट और स्कीम ऑफर कर रही है। इकोस्पोर्ट की टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, महिन्द्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन से है। स्कीम में फोर्ड अपनी एसयूवी पर फोर्ड क्रेडिट के जरिए 6.99 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रही है। इसके अलावा अप्रैल में वान खरीदने पर 28 हजार रुपये की सेविंग भी होगी। वहीं इकोस्पोर्ट पर कंपनी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
 

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

Ford ecosport, Vitara Brezza to Tata nexon suv, companies offering discounts in april, 2019
suzuki vitara brezza - फोटो : सांकेतिक

मारुति अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा पर 33 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। एसयबवी सेगमेंट में यह बेस्ट कारों में शामिल है। इस स्कीम में 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये के कंज्यूमर ऑफर्स और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

Ford ecosport, Vitara Brezza to Tata nexon suv, companies offering discounts in april, 2019
Tata Nexon india

टाटा की पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन पर अप्रैल में भी डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी नेक्सन पर 40 हजार रुपये तक का डिस्कउंट दे रही है। नेक्सन को ग्लोबल एसीएपी रेटिंग में 5  स्टार मिल चुका है। पेट्रोल से चलने वाली नेक्सन पर कंपनी 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं डीजल मॉडल पर कंपनी 15 हजार रुपये का डायरेक्ट कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
 

विज्ञापन

महिन्द्रा टीयूवी300

Ford ecosport, Vitara Brezza to Tata nexon suv, companies offering discounts in april, 2019
anand mahindra green TUV300

महिन्द्रा अपनी सब-कॉम्पैप्ट एसयूवी पर 54,500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। टीयूवी का मुकाबला महिन्द्रा विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन से है। इस डिस्काउंट स्कीम में 35 हजार रुपये का कैशबैक, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही, 4500 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। टीयूवी300 का इस साल फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है, जिसके स्पाई फोटो भी सामने आ चुकी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed