फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ बेहद आसान, सिर्फ इस एक कागज से हो जाएगा काम

Fri, 08 Jan 2021 02:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 02:22 PM IST
विज्ञापन
driving licence made easy driving licence make documents digilocker how to make driving licence in india ministry of road transport and highways central motor vehicles rules 1989 aadhar card for driving licence
Driving Licence - फोटो : For Refernce Only
आमतौर पर ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने को टेढ़ी खीर माना जाता रहा है। डीएल बनवाने के लिए सरकारी विभाग के कई चक्कर लगाने और इसके लिए कई फॉर्म को भरने की सोचकर आवेदक का जोश ठंडा पड़ जाता है और वह परेशानी से बचने के लिए आरटीओ दफ्तर में किसी दलाल को पकड़ता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन नियम 1989 में कुछ संशोधन किए जिसके बाद अब डीएल बनवाना आसान हो गया है। डीएल बनाने के लिए अब ज्यादा कागजातों की आवश्यकता नहीं होती। आवेदक सिर्फ आधार कार्ड के जरिए ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। 
driving licence made easy driving licence make documents digilocker how to make driving licence in india ministry of road transport and highways central motor vehicles rules 1989 aadhar card for driving licence
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने क्या बदलाव किया
आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आधार को लेकर कुछ नए नियम बनाए हैं, जिन्हें लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके अनुसार, अब आधार कार्ड के बायोमेट्रिक डाटा का इस्तेमाल नागरिकों को कुछ ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए किया जा सकेगा। इनमें लर्निंग लाइसेंस बनवाना, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाना, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाना और इन दस्तावेजों में पता बदलना शामिल है। 
driving licence made easy driving licence make documents digilocker how to make driving licence in india ministry of road transport and highways central motor vehicles rules 1989 aadhar card for driving licence
आधार कार्ड
आपको कैसे होगा फायदा? 
दरअसल सड़क यातायात मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आग्रह किया था कि ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं को आधार के दायरे में लाया जाए। इससे फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेजों के फर्जीवाड़ों को रोकने में मदद मिलेगी और लोगों को बिना ऑफिस जाए ही सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
driving licence made easy driving licence make documents digilocker how to make driving licence in india ministry of road transport and highways central motor vehicles rules 1989 aadhar card for driving licence
आधार
इस संदर्भ में एक सूत्र ने कहा कि अगर कोई ऑनलाइन सेवाएं लेना चाहता है, तो उसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन बेहतर रहेगा। आईटीआर फाइल करने के लिए भी ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आधार आईडी से करना सबसे लोकप्रिय रही है। 

मालूम हो कि साल 2018 में ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने डीएल के आवेदन के लिए आधार को आईडी प्रूफ के तौर पर अनिवार्य कर दिया था, जिसे बाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद ड्रॉप कर दिया गया। तब न्यायालय ने कहा था कि सरकारी लाभकारी योजनाओं के अतिरिक्त किसी भी सेवा में आधार को जरूरी नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
driving licence made easy driving licence make documents digilocker how to make driving licence in india ministry of road transport and highways central motor vehicles rules 1989 aadhar card for driving licence
digilocker - फोटो : amar ujala
वाहन में कागजात रखने से भी मिली छूट
दूसरा सबसे बड़ा बदलाव ये है कि अब आप अपने वाहन से संबंधित दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट्स जैसे कागजात इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म या डिजीलॉकर में रख सकेंगे। साथ ही उन्हें सबूत के तौर पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को दिखाया जा सकेगा। संशोधन में कहा गया है कि यदि अधिकारी डिजीलॉकर में सुरक्षित दस्तावेजों को सत्यापित करने में सक्षम है, तो लोगों को कागजातों की फिजिकल कॉपी रखने की जरूरत नहीं होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed