Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
AUS vs IND Rohit hit 100th sixes against Australia across all formats, became the first player in history to do so
{"_id":"5ff80aa68ebc3e31d332ed9d","slug":"aus-vs-ind-rohit-hit-100th-sixes-against-australia-across-all-formats-became-the-first-player-in-history-to-do-so","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया छक्कों का शतक, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया छक्कों का शतक, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। रोहित ने 26 रनों की अपनी पारी में एक छक्का लगाया और इसी के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में मिलाकर 100 छक्के लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने 16वें ओवर में नाथन लियोन की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का लगाया और इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सभी फॉर्मेट में मिलाकर 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए। बता दें कि हिटमैन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में ही 63 छक्के लगाए हैं।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक छक्के इंग्लैंड के क्रिकेटर इयोन मोर्गन ने लगाए हैं, लेकिन वह इस मामले में शर्मा के आसपास भी नहीं हैं। मोर्गन के नाम पर कुल 63 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें रोहित के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल छक्कों की तो अब उनके नाम तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 424 छक्के हो गए हैं और वह अब पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं। अफरीदी के नाम कुल 476 छक्के दर्ज हैं जबकि वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल 534 छक्कों के साथ आज भी शीर्ष पर कायम हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा और शुभमन गिल
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि आईपीएल में चोटिल होने के बाद रोहित बंगलूरू के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी की देखरेख में थे और ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा नहीं थे। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे लेकिन बाद में ठीक होने के बाद उन्हें आखिरी के दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।