फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FAME-2 योजना से निराश Hero Electric ने 700 करोड़ रुपये के निवेश को एक साल के लिए टाला

Wed, 01 Jan 2020 04:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Disappointed with the FAME-2 scheme Hero Electric deferred investment of Rs 700 crore for one year
Hero Dash electric scooter - फोटो : Amar Ujala
देश की प्रमुख Electric दोपहिया कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने भारतीय बाजार में अपनी 700 करोड़ रुपये की निवेश योजना को एक साल के लिए टाल दिया है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि FAME-2 (फेम-दो) योजना वांछित नतीजे देने में विफल रही है जिसकी वजह से यह क्षेत्र नीचे आ रहा है। इस वजह से कंपनी को अपनी निवेश योजना को टालना पड़ा। 
Disappointed with the FAME-2 scheme Hero Electric deferred investment of Rs 700 crore for one year
Hero Dash electric scooter - फोटो : Amar Ujala
हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा कि कंपनी चाहती है कि इस नीति को पुनगर्ठित किया जाए। कंपनी चाहती है कि कम रफ्तार के दोपहिया को भी सब्सिडी के लिए शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये लागत दक्ष वाहन महत्वपूर्ण हैं। 
Disappointed with the FAME-2 scheme Hero Electric deferred investment of Rs 700 crore for one year
Hero Electric NYX
मुंजाल ने कहा, "उद्योग के दृष्टिकोण से फेम एक में कुछ हो रहा था। लेकिन फेम दो के आने के बाद, चाहे कोई भी तर्क या वजह हो, जिस तरीके से फेम दो लागू किया गया, उससे पूरा उद्योग नीचे आ गया हालांकि अब उद्योग उससे उबर रहा है।" 

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन एसएमईवी के फेम दो के पात्र इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री अप्रैल-दिसंबर, 2019 की अवधि में मात्र 3,000 इकाई रही है। वहीं जब फेम-एक को लागू किया गया था उस समय इन वाहनों की बिक्री 48,671 तक पहुंच गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disappointed with the FAME-2 scheme Hero Electric deferred investment of Rs 700 crore for one year
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : AmarUjala

क्या है FAME-1 और FAME-2 योजना 

फेम स्कीम का मतलब है- Faster Adoption and Manufacturing of (Hybrid &) Electric Vehicles in India (FAME India) Scheme. National Electric Mobility Mission Plan (NEMMP), नेश्नल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन प्लान 2020 के तहत फेम योजना को साल 2015 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन प्रौद्योगिकी के विनिर्माण को बढ़ावा देना और उसी के सतत विकास को सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
Disappointed with the FAME-2 scheme Hero Electric deferred investment of Rs 700 crore for one year
हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : Amar Ujala
FAME-1 (फेम एक) के तहत कम गति वाले ऐसे दोपहिया वाहन जो प्रति घंटा 25 किलोमीटर दौड़ सकते हैं, उन्हें 17,000 रुपये का प्रोत्साहन मिलता था। वहीं इसमें तेज रफ्तार वाहनों को 22,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया गया था।

FAME-2 के तहत प्रति चार्ज 80 किलोमीटर और न्यूनतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ने वाला इलेक्ट्रिक दोपहिया पर 20,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा। फेम दो योजना एक अप्रैल, 2019 से लागू हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed