टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए साल का जश्न सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच के साथ मनाया है। हार्दिक ने स्टेनकोविच के साथ तस्वीर शेयर किया और एक कैप्शन भी लिखा। नताशा के साथ हार्दिक की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के बाद हार्दिक और नताशा को लेकर चल रही अफवाहों को इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगना माना जा रहा है।
इस एक्ट्रेस के साथ दिखे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, तस्वीर शेयर कर लिखा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्दिक ने नताशा स्टैनकोविक के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि साल की शुरुआत अपने फायरवर्क के साथ कर रहा हूं।
Starting the year with my firework ❣️
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
हार्दिक और नताशा को लेकर मीडिया में काफी दिनों से चल रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है। बता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वालीं नताशा का नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था। प्रियांक 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे।
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पीठ की सर्जरी के बाद फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर मैदान में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक ने अक्बतूर में लंदन के अस्पताल में अपनी बैक सर्जरी कराई थी। फिलहाल, वो रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में भरोसा जताया कि वो न्यूजीलैंड दौरे पर वापसी करेंगे। पांड्या ने जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ने सर्जरी के बाद वापसी की लिए काफी मेहनत की है।