ऑटो सेक्टर के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल करीब दो महीने सभी कंपनियों के प्रोडक्शन बंद रहे। हालांकि, अब ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है और इसका एक बड़ा कारण भारत में त्योहारी सीजन है। दरअसल लॉकडाउन के बाद जब इस साल सभी शोरूम खुलने लगे, तो कंपनियों और डीलरों के जहन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या लोग वाहनों की खरीदारी करेंगे। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना काल में वाहन कंपनियों को ग्राहकों का बंपर साथ मिला। लेकिन इसी भारी मांग के कारण ग्राहकों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
त्योहारों में गाड़ियों की बंपर मांग से गुलजार हुआ बाजार, लेकिन फिर भी क्यों मायूस हो रहे ग्राहक?
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 13 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
शोरूम से खाली हाथ वापस लौट रहे ग्राहक
क्यों नहीं हो पा रही डिलीवरी?
विज्ञापन
विज्ञापन