फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक तानाशाह सम्राट की खौफनाक कहानी, बकरी का नाम सुनते ही दे देता था फांसी

Fri, 13 Nov 2020 12:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Interesting and strange story of Caligula formally known as Gaius Julius Caesar the third Roman emperor
गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस (कालिगुला) - फोटो : iStock

आपने इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजाओं के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जिनकी कहानियां प्रेरणा देती हैं। वहीं कुछ ऐसे भी राजा हुए हैं, जिनके किस्से रूह कंपा देते हैं। ऐसे ही एक राजा थे गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस यानी कालिगुला, जो रोम के तीसरे सम्राट थे। उन्हें दुनिया के सबसे अजीब राजाओं और तानाशाहों में से एक माना जाता है। जूलियस सीजर के बारे में कहा जाता है कि वह खुद को रोम की देवी मानी जाने वाली वीनस का वंशज होने का दावा करते थे। आइए जानते हैं जूलियस सीजर के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

Interesting and strange story of Caligula formally known as Gaius Julius Caesar the third Roman emperor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहा जाता है कि सम्राट जूलियस सीजर को लंबे बालों से काफी नफरत थी और इसीलिए वो साम्राज्य में किसी भी लंबे बालों वाले इंसान को देख लेते थे, तो उसे तुरंत गंजा होने का फैसला सुना देते थे और जाहिर है राजा के आदेश को लोगों को मानना ही पड़ता था। 

Interesting and strange story of Caligula formally known as Gaius Julius Caesar the third Roman emperor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जूलियस सीजर को घोड़ों से बहुत लगाव था। उनके सबसे प्यारे घोड़े का नाम इनसिटैटस था और वो उससे इतना प्यार करते थे कि उसके रहने के लिए एक सुंदर सा घर भी बनवा दिया था। बाद में घोड़ों के प्रति उनका यह प्रेम सनक में तब्दील हो गया था। इसी सनक के चलते उन्होंने एक बार घो़ड़े को ही राज्य का मंत्री बना दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting and strange story of Caligula formally known as Gaius Julius Caesar the third Roman emperor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं कि जूलियस सीजर को सोने से भी बहुत प्यार था और इसीलिए वह ज्यादा से ज्यादा सोने के आभूषण पहनते थे। यहां तक कि सोने के आभूषण और सिक्कों से भरे बाथटब में नहाते भी थे। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि वह पिघलाए हुए मोती को सिरके में डालकर पीते भी थे। 

विज्ञापन
Interesting and strange story of Caligula formally known as Gaius Julius Caesar the third Roman emperor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहा जाता है कि जूलियस सीजर देखने में पतले-दुबले थे, उनका रंग पीला और आंखें धंसी हुई थीं और इसी वजह से उनके पीठ पीछे कई लोग उनकी तुलना बकरी से कर दिया करते थे। इसलिए जब भी कोई उनके सामने बकरी का जिक्र करता था, तो वह उसे तुरंत फांसी की सजा सुना देते थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed