फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारों में गाड़ियों की बंपर मांग से गुलजार हुआ बाजार, लेकिन फिर भी क्यों मायूस हो रहे ग्राहक?

Fri, 13 Nov 2020 03:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 13 Nov 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Delay in delivery of vehicles during festivals due to high demand for vehicles
फाइल फोटो - फोटो : PTI

ऑटो सेक्टर के लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल करीब दो महीने सभी कंपनियों के प्रोडक्शन बंद रहे। हालांकि, अब ऑटो सेक्टर ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है और इसका एक बड़ा कारण भारत में त्योहारी सीजन है। दरअसल लॉकडाउन के बाद जब इस साल सभी शोरूम खुलने लगे, तो कंपनियों और डीलरों के जहन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या लोग वाहनों की खरीदारी करेंगे। लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना काल में वाहन कंपनियों को ग्राहकों का बंपर साथ मिला। लेकिन इसी भारी मांग के कारण ग्राहकों को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



दरअसल इस त्योहार वाहनों की इतनी जबरदस्त खरीदारी हो रही है कि वाहनों पर 8 से 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड बढ़ गई है। इससे ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी को इस त्योहार घर नहीं ला पा रहे हैं।


 

शोरूम से खाली हाथ वापस लौट रहे ग्राहक

Delay in delivery of vehicles during festivals due to high demand for vehicles
Auto Industry - फोटो : PTI
जबरदस्त मांग के चलते कई कंपनियों के वाहनों पर वेटिंग पीरियड बढ़ गई है। खास कर कार कंपनियों के लिए वाहनों की डिलीवरी सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में जो ग्राहक इस त्योहार अपने घर नई कार लाना चाहते थे, उनके निराश होना पड़ रहा है। 
 

क्यों नहीं हो पा रही डिलीवरी?

Delay in delivery of vehicles during festivals due to high demand for vehicles
Bike Manufacturing Plant - फोटो : Social Media
दरअसल कोरोना काल के कारण किसी भी कंपनी को पूरी क्षमता पर काम करने की इजाजत नहीं मिली है। आसान भाषा में समझें तो कोरोना से पहले जहां एक बार में 15 वर्कर काम करते थे, तो वहीं अब सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को देखते हुए यह संख्या आधी हो गई है। ऐसे में वाहनों को बनाने की रफ्तार कम हो गई है। इससे वाहनों की डिलीवरी पर बुरा असर पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंपर मांग बनी संजीवनी, लेकिन बढ़ी परेशानी

Delay in delivery of vehicles during festivals due to high demand for vehicles
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
कोरोना काल में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़ से बचने के लिए नए वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं। यही कारण है कि इस त्योहारी वाहनों की ज्यादा खरीदारी हो रही है, लेकिन प्रोडक्शन में देरी के कारण डिलीवरी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।

 
विज्ञापन

नहीं मिला तैयारी का मौका

Delay in delivery of vehicles during festivals due to high demand for vehicles
फाइल फोटो - फोटो : PTI

हर साल त्योहारों के पास आते ही कंपनियां प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ा देती हैं, लेकिन इस बार कोरोना के कारण कंपनियों को तैयारी का मौका नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed