फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अनोखी बाइक में बैक गियर भी, पेट्रोल के बिना भी भरती है रफ्तार, छात्रों ने पेश किया मॉडल

Sat, 01 Feb 2020 02:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
DEI agra's Students make unique electric bike with back gear
प्रदर्शनी में अनोखी बाइक को देखते छात्र व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) में शुक्रवार को फाउंडर्स डे पर प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के चार हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 450 मॉडल प्रदर्शित किए गए। इनमें बैचलर ऑफ वोकेशनल ऑटोमोबाइल के छात्र अमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, राहुल शर्मा, विजय कुमार की बनाई इलेक्ट्रिक बाइक आकर्षण का केंद्र रही। 
DEI agra's Students make unique electric bike with back gear
इलेक्ट्रिक बाइक का इंजन - फोटो : अमर उजाला
छात्र अमित ने बताया कि पुरानी बाइक मोडिफाई करके इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में कुल 44 हजार रुपये खर्च हुए। इस बाइक में 48 बोल्ट की बैट्री लगाई है। इसे पूरा चार्ज करके 32 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। रफ्तार 28 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। बाइक में चार गियर हैं। बैक गियर भी है, जिससे यह पीछे भी चलती है।
DEI agra's Students make unique electric bike with back gear
प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी की समन्वयक प्रोफेसर पूर्णिमा जैन ने बताया कि प्रदर्शनी में राधास्वामी (दयालबाग) मत के देशभर के केंद्रों बिहार, बंगाल, उड़ीसा, विशाखापत्तनम, तेलंगाना, दिल्ली, रुड़की, चंडीगढ़ आदि से आए लोगों ने भी स्टाल लगाए। हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DEI agra's Students make unique electric bike with back gear
प्रदर्शनी में छात्र - फोटो : अमर उजाला
हवा से चला सकते हैं वाहन 
ऑटोमोबाइल के ही नौ छात्रों ने कंप्रेस्ड एयर इंजन का मॉडल प्रस्तुत किया। नरेश कुशवाह ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के बिना हवा से गाड़ी चलाई जा सकती है। एयर कंप्रेसर, कंटेनर और सिलेंडर विद पिस्टन की मदद से मॉडल तैयार कर पहिये को चलाकर दिखाया गया। नरेश ने बताया कि इस मॉडल में मैनुअल कंप्रेसर इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
DEI agra's Students make unique electric bike with back gear
बीए राजनीतिशास्त्र की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
नेताओं की लोकप्रियता का सर्वे भी किया 
बीए राजनीतिशास्त्र की छात्राओं मानसी वर्मा, अतिशा, रूबी, यशी, सलोनी, वंदना, शिवानी ने सर्वे भी किया। ओपेन डे में पहुंचने वाले लोगों से एक बॉक्स में मतदान कराया गया। अर्थशास्त्र की छात्राएं जयश्री, सिमरा, इल्मा, शालुका, हिमांशी ने आर्थिक दृष्टिकोण से वाराणसी को प्रदर्शित किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed