फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
India
223/10 (19.3 ov)
West Indies
247/3 (20 ov)
West Indies won by 24 runs

एक और सुपर ओवर, चार दिन में तीसरा मैच हुआ टाई, रोमांच की सारी हदें तोड़ रहा क्रिकेट

Sat, 01 Feb 2020 02:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Feb 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Another super over in cricket, England clinch Super Over victory over Australia
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर ओवर - फोटो : ट्विटर

टी-20 क्रिकेट का रोमांच इन दिनों चरम पर है। पिछले चार दिन में दुनिया ने तीन सुपर ओवर देख लिए। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा और चौथा मैच सुपर ओवर में जाकर खत्म हुआ। अब  एक 1 फरवरी को एक और मैच टाई हुआ और इस मैच का फैसला भी सुपर ओवर में हुआ है।

Trending Videos
Another super over in cricket, England clinch Super Over victory over Australia
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर

भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच महिला ट्राई सीरीज जारी है। शनिवार को इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। यह मैच टाई हो गया। नजीता सुपर ओवर के जरिए निकला जहां इंग्लिश महिलाओं ने बाजी मारी।

Another super over in cricket, England clinch Super Over victory over Australia
हीथर नाइट - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हीथर नाइट की धमाकेदार फिफ्टी के बूते 156 रन बनाए। हीथर ने 45 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से कुल 78 रन की पारी खेली। फ्रान विल्सन ने 28 गेंदों पर 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन ही बना पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Another super over in cricket, England clinch Super Over victory over Australia

अब सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने नौ रन का लक्ष्य रखा था जिसे इंग्लैंड ने कप्तान हीथर नाइट ने लगातार दो चौके जड़ते हुए आसानी से पा लिया। अब सीरीज का तीसरा मैच रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Another super over in cricket, England clinch Super Over victory over Australia
संजू सैमसन और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि इस सुपर ओवर से पहले भारत ने न्यूजीलैंड को उसकी सरजमीं पर मैच टाई होने के बाद ही मात दी थी। तीसरे टी-20 में जहां रोहित शर्मा ने छक्का मारकर सुपर ओवर में भारत को जीत दिलाई थी तो चौथे टी-20 में राहुल के बाद विराट ने दमदार खेल दिखाते हुए भारत को लगातार दूसरे टी-20 में जिताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed