फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू लॉन्च Honda Civic की Toyota Corolla Altis से है जोरदार टक्कर, पढ़ें दोनों में कौन है बेस्ट

Mon, 18 Mar 2019 11:54 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
comparison between Honda Civic and Toyota Corolla Altis, which one has best mileage and low price
Toyota Corolla Altis vs Honda Civic 2019

नई Honda Civic की लॉन्चिंग के साथ ही प्रीमियम सेडान सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है। अभी तक इस सेगमेंट में Toyota Corolla Altis, Hyundai Elantra और Skoda Octavia से है। दसवीं पीढ़ी की होंडा सिविक को पहली बार डीजल के साथ पेट्रोल में भी लॉन्च किया गया है। जानते हैं होंडा सिविक और टोयोटा कोरोला अल्टिस की कैसी है परफॉरमेंस...


 

इंजन

comparison between Honda Civic and Toyota Corolla Altis, which one has best mileage and low price
corolla-altis-brown car

सबसे पहले Toyota Corolla Altis के इंजन की बात करते हैं। अल्टिस में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 140 एचपी की पावर और 173 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। जबकि अल्टिस का 1.4 लीटर का डीजल इंजन 87 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। वहीं कोरोला पेट्रोल में 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। जबकि डीजल में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।

वहीं Honda Civic के इंजन परफॉरमेंस की बात करें, तो इसमें 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6,500 आरपीएम पर 141 पीएस की अधिकतम पावर और 4,300 आरपीएम पर 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 1.6-लीटर डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 120 पीएस  की अधिकतम पावर और 2,000 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है। सिविक पेट्रोल में सीवीटी गियरबॉक्स और डीजल में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।
 
Honda Civic 2019 vs Rivals: Petrol engine specs

  Honda Civic Skoda Octavia Toyota Corolla Altis Hyundai Elantra
Engine capacity 1,799 cc 1,395 cc/1,798 cc 1,798 cc 1,999 cc
Power 139.07 bhp 147.94 bhp/177.53 bhp 138.08 bhp 149.92 bhp
Torque 174 Nm 250 Nm/250 Nm 173 Nm 192.21 Nm
Transmission CVT 6-speed MT/7-speed DSG 6-speed MT/CVT 6-speed MT/AT


Honda Civic 2019 vs Rivals: Diesel engine specs

  Honda Civic Skoda Octavia Toyota Corolla Altis Hyundai Elantra
Engine capacity 1,597 cc 1,968 cc 1,364 cc 1,582 cc
Power 118.35 bhp 141.04 bhp 86.79 bhp 126.24 bhp
Torque 300 Nm 320 Nm 205 Nm 259.87 Nm
Transmission 6-speed MT 6-speed MT/6-speed DSG 6-speed MT 6-speed MT/AT

 
 

माइलेज

comparison between Honda Civic and Toyota Corolla Altis, which one has best mileage and low price
honda civic 2019 launch-1 (1)

होंडा सिविक का 1.6 लीटर का डीजल इंजन इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा 26.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन 16.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

टोयोटा कोरोला एल्टिस के 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइलेज 15.7 किमी प्रति लीटर और 1.4 लीटर डीजल इंजन के साथ एल्टिस का माइलेज 21.43 किमी प्रति लीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन

comparison between Honda Civic and Toyota Corolla Altis, which one has best mileage and low price
corolla-altis-white india

टोयोटा कोरोला अल्टिस में टोयोटा ने नए डिजाइन डायनेमिक्स यूज किए हैं। हाल के सालों में यह बदलाव नई फॉर्च्यूनर और कैमरी में भी दिखाई दिए हैं। नई कोरोला के ग्रिल में बदलाव किया गया है। वहीं नई कोरोला को टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। डिजाइन में स्पोर्टिनेस है और हैडलैंप्स पहले से स्लीक हैं।

वहीं होंडा सिविक के डिजाइन की बात करें, तो दसवीं पीढ़ी की सिविक पहले से ज्यादा स्टाइलिश है और पीछे से कूपे लुक दिया गया है। सिविक में क्रोम ट्रीटमेंट दिया गया है। होंडडा पिछले कुछ समय से अपनी कारों में क्रोम का खूब इस्तेमाल कर रही है, चाहे वह अमेज हो या होंडा सिटी या फिर होंडा सीआर-वी। सिविक में बोनेट लाइंस, रेक्टांगुलर हेडलाइट्स दी गई हैं।

 

विज्ञापन

इंटीरियर

comparison between Honda Civic and Toyota Corolla Altis, which one has best mileage and low price
honda civic 2019 launch-1 (1)

इंटीरियर की बात की जाए तो, कोरोला अल्टिस में लुबंर सपोर्ट के साथ 10 तरफ से एडजस्ट की जा सकने वाली पावर ड्राइवर सीट दी गई है। इसके अलावा डुअल रिअर पावर सॉकेट, नेविगेशन के साथ ऑडियो सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर्स, डेशपबोर्ड पर सॉफ्ट टच पैनल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट बटन के साथ स्मार्ट एंट्री और पीछे की तरफ रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं।

होंडा सिविक में कॉकपिट स्टाइल डिजाइन दिया गया है। डेशबोर्ड पर डार्क ग्रे टोन और लेदर सीट्स दी गई हैं। वहीं टॉप एंड वैरियंट्स में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें स्मार्ट एंट्री, डुअल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 8 तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और मल्टी एंगल रिअर व्यू कैमरा दिया गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed