फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की इन ताकतवर शख्सियतों की कारों के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sat, 12 Oct 2019 11:16 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
बनी कालरा, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sat, 12 Oct 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cars of the world's most powerful people all you need to know
Cars of the world's most powerful people - फोटो : Amar Ujala

क्या आप जानते हैं दुनिया की ताकतवर शख्सियतें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किस तरह की कारों का इस्तेमाल करते हैं? आइये हम आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की खास कार

Cars of the world's most powerful people all you need to know
Ramnath kovind Car - फोटो : Amar Ujala

राष्ट्रपति की कार महज एक कार ही नहीं बल्कि अभेद्य किला है। राष्ट्रपति कोविंद के पास मर्सिडीज बेंज एस-600 है। इस कार की सामान्य कीमत मौजूदा समय में ढाई करोड़ रुपये के आसपास है। यह कार कोई सामान्य कार नहीं है। इसमें कई ऐसे सेफ्टी फीचर्स हैं, जो इसे आम कारों से काफी अलग बनाते हैं।

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

इस कार को इस तरह से बनाया गया है कि हैंड ग्रेनेड का हमला होने पर इसे नुकसान नहीं होगा। यही नहीं, छोटी मिसाइल के हमले का भी इस कार पर असर नहीं होगा। खास बात यह है कि इस कार में कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं हैै, राष्ट्रपति अगर किसी भी अधिकारी से बात करना चाहें, तो आपात स्थिति में भी ऐसा कर सकते हैं। ये कार सैटेलाइट से जुड़ी होती है। राष्ट्रपति की मर्सिडीज बेंज एस-600 कार बीआर 7 स्तर के सिक्योरिटी फीचर से लैस होती है।

इस कार के टायर पर भी निशाना लगाकर कार को रोकने की कोशिश बेकार ही होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कार की रिम भी कस्टमाइज्ड होने के साथ ही किसी भी हमले को झेलने की क्षमता रखते हैं। टायर फटने के बावजूद यह कार कई किलोमीटर तक चल सकती है। कार के अंदर केबिन भी बेहद सुरक्षित है। इस कार में सिर्फ ड्राइवर की सीट की तरफ का ही शीशा खुलता है। राष्ट्रपति के पास ही ऑटोमेटेड लॉक कंट्रोल जैसा सिस्टम भी रहता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलते हैं इस कार में

Cars of the world's most powerful people all you need to know
PM Modi Car - फोटो : Social

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस खास कार की सवारी करते हैं वो है BMW 7 सीरीज 760Li, जोकि भारत की सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है। इस कार में कई ऐसे फीचर को शामिल किया गया है जो यकीनन इसे सबसे सुरक्षित कार बनाते हैं।

कमाल के सेफ्टी फीचर्स

BMW 7 सीरीज 760Li जो कि खास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाई गई है। यह एक सिक्योरिटी एडिशन कार है। यह कार कई हथियारों जैसे हैंडगन और AK-47 से होने वाले हमलों से बचाती है। इसमें सेल्फ सीलिंग फ्यूल टैंक है,जो किसी भी परिस्थिति में नहीं फटेगा। यह कार पूरी तरह से VR7 ग्रेड ब्लास्टिक प्रोटेक्शन और पार्ट्स से बनी है। इसमें माइंस और बम कोई असर नहीं होता। इसके टायर फटने के बाद भी कई किलोमीटर तक चलते हैं।

यह कार कई किलोमीटर तक फ्लैट टायर पर दौड़ सकती है और इसमें एडवांस हीट सेंसर लगे हैं, जो बम और मिसाइल से बचाते हैं। इसका केबिन गैस हमले के दौरान अपने आप गैस-सेफ चैंबर में बदल जाता है। पूरी तरह से आर्म्ड प्रूफ यह गाड़ी ऑन व्हील ड्राइव के साथ आती है। इस गाड़ी में 5 लीटर का इंजन लगा है, जो  375 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। फ्रंट विंडस्क्रीन पांच इंच मोटी है और इसका बॉडी मिलिटरी ग्रेड की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग की बेहद सुरक्षित कार  

Cars of the world's most powerful people all you need to know
Xi Jinping car - फोटो : Social

चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो अपनी सबसे सुरक्षित कार लिमोजिन Hongqi N501 को को साथ लेकर जाते हैं। Hongqi N501 एक लंबी, चौड़ी और काले रंग की लिमोजीन है। इसकी खिड़की और दरवाजे हथियारों से लैस होते हैं। कार में सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम होते हैं बताया जाता है कि इसमें कई और खास सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आइये जानते हैं फीचर्स

ताकतवर कार

इस कार को चीन की सबसे बड़ी आटोमोबाइल कंपनी चीन फर्स्ट ऑटो वर्क्स ने Hongqi N501 को खासतौर पर जिनपिंग के लिए बनाया है। वैसे तो इसकी कीमत 5.50 करोड़ रुपये है लेकिन जरूरी और अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के चलते इसकी कीमत बढ़ जाती है। यह एक बेहद पावरफुल कार है, इसमें टर्बो चार्ज्ड इंजन V8 इंजन लगा है, जो 402 हार्स पॉवर जनरेट है। सिंगल गैस टैंक फुल होने पर 500 मील तक दौड़ सकती है। महज 8 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। Hongqi L5 कार चीन में बनी सबसे महंगी कारों में से एक है। महज 8 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार का वजन 3152 किलोग्राम है। यह कार 18 फुट लंबी, 6.5 फुट चौड़ी और 5 फुट ऊंची है। दिखने में यह एक विशाल कार जान पड़ती है । सुरक्षा मानकों पर देंखे तो यह दुनिया की एक सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार है खास

Cars of the world's most powerful people all you need to know
Donald trump car - फोटो : Social

लिमोजीन का एक नया वर्जन 'द बीस्ट' आ चुका है। पर यह कार सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बनाई गई है। खुफिया एजेंसी के पास यह कार पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि इस गर्मी के मौसम में ट्रंप को यह मिल जाएगी। 'द बीस्ट' हर तरह के हमले से बचाव में सक्षम है। गोली, बम से लेकर रासायनिक हमले तक इस कार का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। कार का रंग सफेद और काला रखा गया है ताकि इसके फीचर दुश्मनों को नजर न आएं। ट्रंप अब तक ओबामा कार्यकाल में बनी लिमो में सफर करते थे।

जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स

इस कार के टायर्स कभी पंचर नहीं होते, और यदि टायर्स नष्ट हो जाएं तो भी कार रिम पर चलेगी। कार की बॉडी पांच इंच मोटी स्टील, एल्युमिनियम, टाइटेनियम की बनी है, जिसे पर हथियार बेअसर हैं। इसके फ्यूल टैंक पर एक विशेष फोम लगा है, जो सीधे हमले के बाद भी आग नहीं लगने देता। कार की चेसिस ऐसी ही कि इस पर बम का असर नहीं होता। इसके पांच स्तर वाले शीशों पर गोली का भी असर नहीं होता। इसके आठ इंच के दरवाजे बोइंग विमान के दरवाजे जितने भारी हैं और रसायनिक हथियारों से भी बचाव करने में सक्षम हैं। इसकी पीछे वाली सीट पर सैटेलाइट फोन की सुविधा है, जिससे ट्रंप सीधे उपराष्ट्रपति और पेंटागन से बातकर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed