फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी गाने पर थिरकी मोहम्मद शमी की बेटी, अब जमकर वायरल हो रहा VIDEO

Sat, 12 Oct 2019 07:23 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Oct 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami Shares Adorable Video Of Daughter Dance
मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां - फोटो : ट्वि्टर

पत्नी से अनबन और पारिवारिक कलह से लगातार जुझने के बावजूद मोहम्मद शमी अपनी बेटी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। इसकी बानगी सोशल पर शुक्रवार को देखने को मिली, जब भारतीय पेसर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

Cricketer Mohammed Shami Shares Adorable Video Of Daughter Dance
मोहम्मद शमी की बेटी - फोटो : ट्विटर

पत्नी हसीन जहां के साथ विवाद होने के चलते वह अपनी बेटी से भी दूर हो गए हैं, लेकिन इसके समय-समय पर अपनी प्यारी बेटी की तस्वीरें शेयर करने वाले शमी ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया है, जहां उनकी बेटी भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में शमी की लाड़ली किसी स्टोर में लोकप्रिय भोजपुरी गाने 'शॉपिंग करा दो या पिज्जा खिला दो' पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My doll. Has much better dances skills than her father.💃#dance #futurestar #india.

A post shared by Mohammad Shami (@mdshami.11) on

Cricketer Mohammed Shami Shares Adorable Video Of Daughter Dance
मोहम्मद शमी बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम

वैसे तो इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अनगिनत लाइक्स पा चुके इस वीडियो पर भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने भी कमेंट किया है। खलील ने शमी से कहा कि आपको अपनी बेटी से थोड़ा डांस सीखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami Shares Adorable Video Of Daughter Dance
शमी की पत्नी हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला

अगर बात मोहम्मद शमी की करें तो वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। पिछले साल मार्च में शमी की पत्नी ने उन पर धोखा देने, कई महिलाओं से संबंध बनाने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच फिलहाल कानूनी लड़ाई जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed