जीप कंपास इन दिनों सड़कों पर काफी पापुलर हो रही है। न्यूज रिपोर्टस के मुताबिक शुक्रवार को रिटायर हुए भारतीय नौसेना के एडमिरल सुनील लांबा ने भी रिटायरमेंट से पहले जीप कंपास खरीदी है। अमेरिकन कार मैन्यूफैक्चर की यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। लांबा के अलावा तमाम ऐसी सेलीब्रिटीज हैं, जिनके पास जीप कंपास है। जानते हैं किन सेलेब्रिटीज के पास है ये एसयूवी...
सेलिब्रिटीज में छाया Jeep Compass का खुमार, देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन ने पिछले साल ही लाल रंग की जीप कंपास खरीदी थी। वे कई बार कंपास चलाते हुए स्पॉट की जा चुकी हैं। जैकलीन को अपनी कंपास बेहद पसंद है। हालांकि उनके पास कपास का कौन सा वैरियंट उपलब्ध है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कंपास 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन में आती है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देती है। जैकलीन ने एक कंपास कार अपने मेकअप आर्टिस्ट को भी गिफ्ट की थी।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के पास वैसे तो बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी, रेंज रोवर और रॉल्स रॉयस घोस्ट जैसी महंगी लग्जरी कारें है। तो वहीं होंडा सीआर-वी जैसी गाड़ी भी है। हाल ही में अक्षय ने काले रंग की जीप कंपास खरीदी है। हालांकि अक्षय उसे चलाते हुए भी तक स्पॉट नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि अपने परिजनों के लिए उन्होंने जीप कंपास खरीदी है।
सारा अली खान
हाल ही में सारा अली खान ने जीप कंपास को खरीदा है। उन्हं कई बार जीप कंपास में देखा गया है और यह कार उनकी मां अमृता सिंह के नाम है। सारा की नीले रंग की जीप कंपास में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में मिलती है।
रोहित रॉय
प्रसिद्ध टीवी कलाकार रोहित का कारों का बेहद शौक है। उनके पास कई शानदार बाइक्स भी हैं। हाल ही में रोहित ने सफेद रंग की जीप कंपास खरीदी है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की।