अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और तेल की कीमतें आपके लिए चिंता का विषय होती हैं तो आपको उन कारों को खरीदने के बारे में सोचना चाहिए, जिनकी माइलेज ज्यादा है। Maruti Suzuki के अलावा कई कार कंपनियां हैं, जिनकी लाइनअप में कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली कारें भी शुमार हैं। जानते हैं ऐसी ही कम कीमत में ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में।
5 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारें, जो देती हैं 25 किमी प्रति लीटर से ज्यादा तक का माइलेज
Hyundai Santro
Hyundai की हैचबैक कार Santro माइलेज के मामले अच्छी मानी जाती है। Hyundai Santro में 1.1 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। Santro का यह इंजन 68 bhp का पावर और 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार के माइलेज की बात करें तो Hyundai Santro 20.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार की एक्स-शोरूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगन आर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी BS6 इंजन के साथ अपडेट किया है। वहीं, बात इसके माइलेज की करें तो इसकी पेट्रोल एमटी (1.0L) वेरिएंट 21.79 किमी प्रतिलीटर, पेट्रोल एजीएस (1.0L) वेरिएंट 21.79 किमी प्रतिलीटर और पेट्रोल एजीएस (1.2L) वेरिएंट 20.52 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है। Maruti Suzuki WagonR की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Alto 800
मारुति Alto 800 को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ बहुत पहले ही बाजार में उतार चुकी है। इसमें 796 cc का पेट्रोल इंजन है, जो 48 hp का पावर और 69 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इस कार में ईबीडी के साथ एबीएस जैसे सभी सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। इसमें ड्राइवर साइड में एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर सिस्टम, स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल है। इस कार के माइलेज की बात करें तो यह 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलजे देती है। दिल्ली इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 2.93 लाख रुपये से होती है।
Renault Kwid Facelift
फ्रांस की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी Renault ने अपनी Kwid Facelift को भारतीय बाजार में 2 वेरिएंट में पेश किया है- 0.8 लीटर और 1.0 लीटर इंजन। 0.8 लीटर इंजन 54 bhp का पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1.0 लीटर इंजन 67 bhp का पावर और 91 Nm का टॉर्क पैदा करता है। Renault Kwid Facelift कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 2.83 लाख रुपये से शुरू होती है।