फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर ने BCCI अधिकारी को लगाई लताड़, बोले- महान खिलाड़ी का मत करो अपमान

Fri, 20 Mar 2020 06:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Improve Mushtaq Ali T20 standard, do not insult the man
सुनील गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई द्वारा आईपीएल को लेकर लिया गया फैसला सराहनीय है। इसके साथ ही पूर्व कप्तान बीसीसीआई के उस अधिकारी पर भड़क गए, जिसने कहा था कि वह आईपीएल को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी नहीं होने देना चाहते हैं।


 

Sunil Gavaskar says Improve Mushtaq Ali T20 standard, do not insult the man
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन इसे खतरनारक वायरस की वजह से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। 

Sunil Gavaskar says Improve Mushtaq Ali T20 standard, do not insult the man
सुनील गावस्कर

उन्होंने स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने कॉलम में लिखा, 'बीसीसीआई का आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला सराहनीय है। खेल से ज्यादा राष्ट्र और खिलाड़ियों की सुरक्षा है। पूर्व कप्तान ने लिखा, 'बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि 'बीसीसीआई को यह सुनिश्चित करना होगा कि टूर्नामेंट का स्तर कम न हो। हम मुश्ताक अली टूर्नामेंट नहीं चाहते' अगर यह बात सही है तो यह बेहद संवेदनहीन बयान है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Improve Mushtaq Ali T20 standard, do not insult the man
सुनील गावस्कर

उन्होंने आगे कहा, 'दूसरी बात यह है कि अगर यह इतना ही बुरा टूर्नामेंट है तो आप इसे कराते क्यों हैं। क्या यह गरीबों वाला टूर्नमेंट है? इस बारे में भी बताएं कि क्यों यह टूर्नामेंट गरीबों वाला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि इसमें विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलते, या इसलिए क्योंकि इसमें भारत के भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हिस्सा नहीं लेते? यह कार्यक्रम तय करने का मुद्दा है जिस पर बीसीसीआई को ध्यान देना चाहिए।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Improve Mushtaq Ali T20 standard, do not insult the man
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

वैसे आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कहर के बीच सरकार के ओर उठाए गए कदमों के मद्देनजर आईपीएल को स्थगित किया गया क्योंकि सूचना के मुताबिक विदेशी खिलाड़ियों को वीजा की समस्या आनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed