फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 Ford Figo और Maruti Suzuki Swift में जोरदार मुकाबला, पढ़ें कौन सी कार है बेस्ट

Sat, 16 Mar 2019 05:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 16 Mar 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
best comparison between 2019 Ford Figo and Maruti Suzuki Swift, specifications, milage and engine
maruti suzuki swift vs Ford figo facelift 2019

फोर्ड फिगो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो गया है। नए फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 5.15 लाख रुपये है। वहीं इसमें तीन वेरिएंट्स दो फ्यूल ऑप्शन्स के साथ 1200 से ज्यादा नए पार्ट्स दिए गए हैं। नई फोर्ड फिगो की टक्कर मारुति सुजुकी स्विफ्ट से होगी। स्विफ्ट को पहले ही ICOTY 2018 अवार्ड मिल चुका है। जानते हैं स्विफ्ट और फिगो में कौन सी कार है बेस्ट...


 

इंजन

best comparison between 2019 Ford Figo and Maruti Suzuki Swift, specifications, milage and engine
2019-Ford-Figo-Facelift launch-4

फिगो के इंजन की बात करें, तो इस बार इसे तीन इजनों दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। फिगो में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला ड्रैगन सीरीज का Ti-VCT पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 95 बीएचपी की पावर और 120 एनएम का टार्क देगा। यह इंजन फोर्ड फ्रीस्टाइल और एस्पायर में भी दिया गया है। इसके अलावा 1.5 लीटर का Ti-VCT पेट्रोल इंजन 121 बीएचपी की पावर और 150 एनएम का टार्क देगा, इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर भी मिलेगा। वहीं 1.5 लीटर का TDCi डीजल इंजन 99 बीएचपी की पावर और 215 एनएम का टार्क देगा।

स्विफ्ट की बात करें, तो इसमें पेट्रोल और डीजल दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे। 1.2 लीटर का के12बी 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन 84 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क देगा। वहीं डीजल वैरियंट में 1.3 लीटर का फिएट वाला मल्टीजेट इंजन मिलेगा, जो 74 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क देगा। दोनों इंजनों में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ Magneti Marelli का एएमटी गियरबॉक्स मिलेगा। 

एक्सटीरियर

best comparison between 2019 Ford Figo and Maruti Suzuki Swift, specifications, milage and engine
maruti suzuki swift lease plan-1.jpg

नई फिगो के एक्सटीरियर की बात करें, तो फोर्ड एस्पायर की तरह फ्रंट और रिअर बंपर में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बंपर में हनीकॉम्ब ग्रिल पैटर्न मिलेगा। टॉप-एंड वैरियंट टाइटेनियम ब्लू में ब्लैक रूफ, ओआरवीएम, फ्रंट ग्रिल और अलॉय व्हील मिलेंगे। वहीं फ्रंट बंपर में ब्लू का टच दिया गया है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट को नए लाइटवेट Heartect प्लेटफार्म पर बनाया गया है। वहीं स्विफ्ट इस सेगमेंट में बेस्ट लुकिंग कारों में से एक है। स्विफ्ट में हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, एंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ हैडलैंप्स, सी-पिलर के पास डोर हैंडल्स, फ्लोटिंग रूफ इफैक्ट और 15 इंच के डुअल टोन मशीन कट अलॉय व्हील मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर

best comparison between 2019 Ford Figo and Maruti Suzuki Swift, specifications, milage and engine
2019 Ford figo

दोनों कारों के इंटीरियर की बात करें, तो फिगो में ऑल ब्लैक इंटीरियर मिलेंगे। साथ ही, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। वहीं टॉप लाइन टाइटेनियम ब्लू में सीटों पर कंन्ट्रास्ट ब्लू के साथ डोर पर ब्लू टच मिलेगा। वहीं इंफोटेनमेंट सिस्टम के डायल्स, इंस्ट्रूमेंट कंसोल में भी ब्लू टच होगा।

वहीं स्विफ्ट में भी ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा। वहीं सीटों पर ब्लैक अपहोलस्ट्री और डेशबोर्ड, स्टीयरिंग और डोर पैनल्स पर सिल्वर टच मिलेगा। स्विफ्ट में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। साथ ही, प्रीमियम टच के साथ ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डिजिटल ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।
 

विज्ञापन

डाइमेंशन

best comparison between 2019 Ford Figo and Maruti Suzuki Swift, specifications, milage and engine
2018 Maruti Suzuki Swift

फोर्ड फिगो की लंबाई 3941 एमएम, चौड़ाई 1704 एमएम और ऊंचाई 1525 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2490 एमएम का है।

वहीं स्विफ्ट की लबाई 3840 एमएम, चौड़ाई 1735 एमएम और ऊंचाई 1530 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2450 एमएम का है।  

दोनों की तुलना करें, तो फिगो लंबी है, लेकिन स्विफ्ट के मुकाबले कम चौड़ी है। वहीं स्विफ्ट के मुकाबले इसका व्हीलबेस 40 एमएम ज्यादा है। जहां फिगो स्माल हैचबैक का लुक देती है, वहीं स्विफ्ट बड़ी कार का लुक देती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed