फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: इन सात जांबाजों पर पर टिकी है मुंबई इंडियंस, अकेला एक हजार पर भारी

Sat, 16 Mar 2019 04:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 16 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: From Rohit Sharma to Jasprit Bumrah, these are some Key players of Mumbai Indian

IPL 2019 में मुंबई इंडियंस की नजर चौथे खिताब पर होगी। पिछला सत्र खराब गुजरने के बाद टीम इस बार नए जोश-जज्बे और उमंग के साथ मैदान पर उतरेगी। इस सीजन में युवराज सिंह सरीखे धाकड़ खिलाड़ी को अपने साथ कर टीम और मजबूत नजर आ रही है।



यह भी पढ़ें: IPL 2019: दुनिया हिलाने को तैयार 'रोहित ब्रिगेड', ये है मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड


आइए एक नजर डालते हैं मुंबई इंडियंस के उन खिलाड़ियों पर जो पूरे टूर्नामेंट का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं...

IPL 2019: From Rohit Sharma to Jasprit Bumrah, these are some Key players of Mumbai Indian
रोहित शर्मा - फोटो : IPL

रोहित शर्मा: एक बार सेट होने के बाद रोहित को रोकना अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के बस की बात नहीं। टी-20 क्रिकेट में चार शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज रोहित का पिछला आईपीएल सीजन खास नहीं रहा था। 14 मैच में सिर्फ 286 रन ही बनाने वाले रोहित इस बार अपनी कप्तानी पारियों से टीम को चौथा खिताब दिलाना चाहेंगे। रोहित ने आईपीएल में अबतक 4493 रन बनाए हैं, जहां उनका औसत 31.86 रहा है।

IPL 2019: From Rohit Sharma to Jasprit Bumrah, these are some Key players of Mumbai Indian
एविन लुईस

एविन लुईस: इस विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस को जबरदस्त शुरुआत दिलाई थी। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन के साथ मिलकर लुईस गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ते थे। इस बार भी मुंबई की पलटन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से तूफानी पारियों की उम्मीद रखेगा। लुईस ने आईपीएल करियर में 29.4 की औसत से 382 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: From Rohit Sharma to Jasprit Bumrah, these are some Key players of Mumbai Indian
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के लिए एक्स फैक्टर लेकर आते हैं। हार्दिक की तेज रफ्तार गेंदबाजी हो या फिर आतिशी शॉट वो मैच का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। 2018 में उन्होंने 260 रन बनाने के साथ 18 विकेट भी हासिल किए थे। चोट और विवाद के बाद वापसी करते हुए हार्दिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। आईपीएल करियर में हार्दिक पांड्या ने 23.78 की औसत से 666 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: From Rohit Sharma to Jasprit Bumrah, these are some Key players of Mumbai Indian
बुमराह - फोटो : IPL official web

जसप्रीत बुमराह: सटीक यॉर्कर और तेज रफ्तार गेंद से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पस्त करने वाले जसप्रीत बुमराह डेथ ओवर के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। दुनिया के नंबर एक वन-डे गेंदबाज बुमराह ने हर फॉर्मेट में अपनी धाक जमाई है। पिछले कुछ साल में विश्व क्रिकेट में इस गेंदबाज ने अपना वर्चस्व कायम किया है। पिछले दिनों इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूएई और वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह ने मुश्किल मौकों पर विकेट निकाले हैं। मुंबई इंडियंस को अपने इस धुरंधर गेंदबाज से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बुमराह आईपीएल करियर में 63 विकेट चटका चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed