बरसात का मौसम शुरू हो गया है। मानसून ने देश के हर इलाके में दस्तक दे दी है। बरसात का मौसम घर के अंदर से जितना ही ज्यादा अच्छा लगता है, उतना ही सड़कों पर यह ड्राइविंग के लिए खतरनाक होता है। दरअसल बरसात के मौसम में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल होता है। खास कर तब जब तेज बारिश हो रही हो। ऐसे में सड़क हादसों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखना चाहिए कि क्या मुश्किल समय में हमारी गाड़ी के अंदर वो जरूरी सामान मौजूद हैं जिनकी हमें मुश्किल की घड़ी में सबसे ज्यादा जरूरत पड़ेगी। तो चलिए आज हम आपको उन तीन सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बरसात के मौसम में सड़क दुर्घटना से बचाएंगी। इसके अलावा हम आपको बोनस में उन जरूरी सामनों के बारे में भी बताएंगे जो आपके गाड़ी में मौजूद रहनी चाहिएं। डालते हैं एक नजर,
बरसात के मौसम में होते हैं खतरनाक हादसे, ये 3 सावधानियां बचाएंगी आपकी जान
सर्विस
आम समय के मुकाबले बरसात के मौसम में कार में ज्यादा खराबी आने की संभावना होती है। ऐसे में अपनी कार की सर्विस जरूर करा लें। इससे भारी बारिश के दौरान आपको कार के खराब होने का डर नहीं सताएगा।
टायर
बरसात में गाड़ी के स्लिप होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए सबसे पहले अपनी गाड़ी के टायर का ग्रिप चेक कर लें। अगर यह घिस गया है, तो इसे तुरंत बदल दें। दरअसल बरसात में सड़कें गीली होती हैं, जिससे गाड़ी के फिसलने का खतरा काफी बढ़ जाता है। वहीं, कीचड़ और गड्ढों में कार के पुराने पहिए आपको परेशानी में डाल सकते हैं।
ब्रेक
बरसात के मौसम में ब्रेक को कोई कैसे भूल सकता है। हालांकि, हमें ब्रेक की जांच तो हमेशा करनी चाहिए लेकिन बरसात के समय इसकी जांच करवाना बहुत ज्यादा जरूरी है। दरअसल बरसात के मौसम में सड़कों पर ब्रेक लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। ब्रेक सही समय पर लगे इसके लिए जरूरी है कि ब्रेक की जांच करा ली जाए।
टूल्स
बरसात के मौसम में जरूरी है कि आपकी गाड़ी में सही टूल्स और सामान मौजूद रहें। अपनी कार में मेडिकल किट, यूएसबी चार्जर, टॉर्च, रस्सी, पावर बैंक के साथ जरूरी औजार जरूर रखें है। इसके अलावा गाड़ी के अंदर चिप्स और बिस्किट्स के पैकेट भी रखें, जिससे अगर आपकी गाड़ी कहीं खराब हो जाती है तो आपके पास मदद बुलाने और लंबा समय गुजारने के लिए जरूरी चीजें मौजूद हों।