फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने हेलमेट को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं? ये हैं 4 आसान तरीके

Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
How to protect your helmet from coronavirus
Helmet - फोटो : Unsplash

हेलमेट को कोरोना वायरस से कैसे बचाएं? यह सवाल सुनने में आपको काफी अजीब लग सकता है, लेकिन कोरोना काल में यह सवाल आपके और आपके परिवार के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल हम सब जानते हैं कि कोविड-19 बहुत तेजी से लोगों के बीच फैलता है। यानी अगर यह घर के एक सदस्य को हो जाए, तो पूरा परिवार भी इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकता है। इसलिए जरूरी है कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहें। दरअसल लॉकडाउन की समाप्ति के बाद अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। अनलॉक-1 से लोग घरों से बाहर काम के लिए निकल रहे हैं। भारत की एक बड़ी आबादी दो-पहिया वाहन से सवारी करती है। इन वाहनों पर बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट लगाना अनिवार्य है। इसलिए जितना जरूरी आपका कोरोना से बचना है, उतना ही जरूरी आपके हेलमेट का भी। 



एक रिपोर्ट के मुताबिक पीपीई किट पर कोरोना के संक्रमण सात दिनों तक रह सकते हैं। वहीं, दूसरी चीजों पर कोविड-19 के संक्रमण रहने की सीमा अलग-अलग है। यानी अगर आपके हेलमेट पर वायरस के संक्रमण बैठ जाते हैं, तो आपके बीमार होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

How to protect your helmet from coronavirus
Helmet - फोटो : Unsplash

हेलमेट को करें सैनिटाइज

हेलमेट को इस्तेमाल करने से पहले इसे जरूर सैनिटाइज करें, चाहे फिर आप अपने घर से ही क्यों न निकल रहे हों। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी हेलमेट उतारें, उसे पहनने से पहले सैनिटाइज करें। आपको नहीं पता कि किस जगह आपका हेलमेट संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाए। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

How to protect your helmet from coronavirus
Studds Shifter D3 Decor - फोटो : Shridhar Mishra/Amar Ujala

हेलमेट को कैसे करें सैनिटाइज?


अब आप सोच रहे होंगे कि हेलमेट का सैनिटाइजेशन कैसे होता है? तो इसका सीधी सा जवाब है हेलमेट को पहनने से पहले इसके वाइजर (शीशे), बॉडी और चिन स्ट्रैप को एक कपड़े में सैनिटाइजर लगाकर पोंछ दें। बाजार में सैनिटाइजर स्प्रे भी मिलता है, जिसकी मदद से आप आसानी से स्प्रे कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to protect your helmet from coronavirus
Helmet - फोटो : Unsplash

हेलमेट को सुरक्षित जगह रखें

हेलमेट को सैनिटाइज करने के अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि आप हेलमेट को रख कहां रहे हैं? दरअसल कई लोग गाड़ी के हेंडल या फिर सीट के बगल में हेलमेट को लॉक कर देते हैं, अगर आप भी ऐसा करते थे तो अब मत कीजिए। इसके अलावा हेलमेट को किसी ऐसे रैक या आलमारी पर भी मत रखिए जहां कई लोग अपना सामान रख रहे हों। इसे अपने ऑफिस के टेबल के नीचे या फिर ऐसी जगह रखिए जहां यह कम लोगों के संपर्क में आए।

विज्ञापन
How to protect your helmet from coronavirus
स्टीलबर्ड हाई-टेक - फोटो : Amar Ujala

अपना हेलमेट किसी को न दें

अक्सर हम भाईचारे, दोस्ती-यारी या फिर जरूरत पड़ने पर अपनी बाइक और हेलमेट किसी और को दे देते हैं। लेकिन अब आप भूल कर भी ऐसा न करें। क्योंकि आपको नहीं पता कि सामने वाला इंसान कोरोना से संक्रमित है या नहीं। दूसरी बात सामने वाला व्यक्ति आपके हेलमेट को कहां ले जा रहा है या कहां रख रहा है यह आप नहीं जानते। ऐसे में अपना हेलमेट किसी और को न दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed