फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bajaj Chetak Electric: अब इन तीन शहरों में शुरू हुई बुकिंग, भारी मांग के कारण पहले 48 घंटे में हुई थी बंद

Sat, 24 Jul 2021 09:31 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 09:31 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto reopens bookings of Chetak Electric scooter in 3 cities bajaj chetak electric scooter range bajaj chetak electric scooter price in india 2021
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak E-scooter Booking: पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak Electric को ज्यादा से ज्यादा से शहरों में उपलब्ध कराने के लिए कमर कस रही है। कंपनी ने तीन नए शहरों में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू की है। इनमें मैसूर, मैंगलोर और औरंगाबाद शामिल हैं। यानी अगर आप इन तीनों में किसी भी शहर में रहते हैं तो आप बजाज के ई-स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। स्कूटर की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। बजाज ऑटो अपने ई-स्कूटर को तेजी से देशभर में पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। 


बता दें कि इन शहरों में Chetak ई-स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहक 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने नागपुर में चेतक की बुकिंग शुरू की थी। पुणे और बंगलूरु के बाद नागपुर बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला तीसरा भारतीय शहर बना था। इससे पहले पुणे और बंगलूरू में चेतक स्कूटर के बुकिंग स्लॉट 48 घंटे से भी कम समय में भर गए। 
Bajaj Auto reopens bookings of Chetak Electric scooter in 3 cities bajaj chetak electric scooter range bajaj chetak electric scooter price in india 2021
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
कड़ा मुकाबला
बजाज ऑटो साल 2022 तक 22 भारतीय शहरों में इस सूची का विस्तार करने की योजना बना रही है। अगले कुछ महीनों में, चेन्नई और हैदराबाद में चेतक इलेक्ट्रिक की बिक्री शुरू की जाएगी। भारतीय बाजार में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक का मुकाबला टीवीएस आईक्यूब, एथर 450X और कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ आनेवाले ओला ई-स्कूटर से होगा। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी का कहना है कि ओला ई-स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटे के भीतर ही करीब एक लाख बुकिंग हो गई। 
Bajaj Auto reopens bookings of Chetak Electric scooter in 3 cities bajaj chetak electric scooter range bajaj chetak electric scooter price in india 2021
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media
2 वेरिएंट्स में उपलब्ध
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर शानदार लुक वाला एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium  (प्रीमियम) वेरिएंट। शहरों में खासकर युवाओं में इस स्कूटर का काफी क्रेज देखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Auto reopens bookings of Chetak Electric scooter in 3 cities bajaj chetak electric scooter range bajaj chetak electric scooter price in india 2021
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : social media
बैटरी और स्पीड
इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है। 
विज्ञापन
Bajaj Auto reopens bookings of Chetak Electric scooter in 3 cities bajaj chetak electric scooter range bajaj chetak electric scooter price in india 2021
Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak - फोटो : Social
बैटरी
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कॉमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed