Auto Expo 2020 के पहले दिन कई गाड़ियों पर से पर्दा हटाया गया। देश की एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 को सबके सामने पेश किया। इससे पहले ऑटो एक्सपो 2018 में भी कंपनी ने इस कार को पेश किया था।
2 of 5
Mahindra eKUV100 Electric
- फोटो : Social Media
सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
Mahindra eKUV100 को सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा सकता है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपये रखी है। इलेकट्रिक कार सब्सिडी योजना फेम-2 के तहत यह कार बेहद सस्ती होगी।
3 of 5
Mahindra eKUV100 Electric-3
- फोटो : Social Media
रेंज 150 किमी
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 54.4 एचपी की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें लिकिव्ड कूल्ड बैटरी दी गई है। वहीं सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 150 किमी तक है।
4 of 5
Mahindra eKUV100 Electric-4
- फोटो : Social Media
60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज
कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा दी है, जो 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर देती है। वहीं स्टैंडर्ड चार्जर के जरिये फुल चार्ज होने में 5.45 घंटे का वक्त लगता है।
5 of 5
Mahindra eKUV100 Electric-5
- फोटो : Social Media
बुकिंग मार्च से शुरू
कंपनी का कहना है कि इस कार की बुकिंग मार्च से शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल से शुरू हो जाएगी। वहीं कंपनी ने KUV100 NXT के मुकाबले कुछ बदलाव भी किए हैं। इसके ग्रिल में बदलाव किया गया है, साथ ही हेडलैंप्स और टेललाइट्स भी बदली गई हैं।