फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2020: पेश हुई Haima E1 इलेक्ट्रिक कार, मात्र 60 रुपये में चलेगी 100 किमी

Fri, 07 Feb 2020 06:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 07 Feb 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India: Haima Bird Electric launch low cost Haima EV1 electric hatchback
Auto Expo 2020 Haima Bird EV1-1 - फोटो : Social Media

चीन की कंपनी FAV Haima ने ऑटो एक्सपो में अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश की है। Haima Bird E1 EV हैचबैक चीन में Aishang EV 360 नाम से जाना जाती है। खास बात यह होगी कि यह 10 लाख से कम कीमत में उपलब्ध होगी। कंपनी ने 1,000 रुपये की रिफंडेबल राशि में इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Auto Expo 2020 Delhi India: Haima Bird Electric launch low cost Haima EV1 electric hatchback
Auto Expo 2020 Haima Bird EV1-2 - फोटो : Social Media

डाइमेंशन

हैचबैक EV1 दिखने में मारूति सुजुकी वैगनआर जैसी है। वहीं इसकी चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दी गई है। साथ ही अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसकी लंबाई 3680 एमएम, 1570 एमएम और 1530 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2340 एमएम का है।

Auto Expo 2020 Delhi India: Haima Bird Electric launch low cost Haima EV1 electric hatchback
Auto Expo 2020 Haima Bird EV1-4 - फोटो : Social Media

दो एयरबैग्स मिलेंगे

इसका केबिन काफी मॉडर्न है और कई खास मॉड्यूलर इक्विपमेंट मिलेंगे। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर तो होंगे ही, साथ ही इस सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। यह 5-सीटर होगी और इसमें दो एयरबैग्स मिलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India: Haima Bird Electric launch low cost Haima EV1 electric hatchback
Auto Expo 2020 Haima Bird EV1-3 - फोटो : Social Media

60 रुपये में 100 किमी की दूरी

इसकी रेंज की बात करें, तो यह दो वेरियंट 200 किमी और 300 किमी में मिलेगी। शुरुआत में कंपनी केवल 200 किमी वेरियंट को ही लॉन्च करेगी। इसमें 20.42 kWh और 28.5 kWh की बैटरी मिलेगी, 95 एनएम का टॉर्क देगी। 100 फीसदी चार्ज होने में 9 से 11 घंटे का वक्त लेगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा की होगी। कंपनी का दावा है कि केवल 60 रुपये में 100 किमी की दूरी तय की जा सकेगी।

विज्ञापन
Auto Expo 2020 Delhi India: Haima Bird Electric launch low cost Haima EV1 electric hatchback
Auto Expo 2020 Haima Bird EV1-6 - फोटो : Social Media

कीमत 10 लाख रुपये
फिलहाल बाजार में आने में यह 12 से 15 महीने का वक्त लेगी। कंपनी इसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये के आसपास रखेगी। कंपनी प्रथम चरण में इसे सीकेडी रूट के जरिए भारत में लाएगी। मानेसर में इसे असेंबल किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में इसे भारत में ही बनाया जाएगा। वहीं इसका मुकाबला Mahindra eKUV100 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
https://www.amarujala.com/automobiles/maruti-suzuki-launched-its-ertiga-s-cng-variant-in-auto-expo-2020?src=top-lead&pageId=2
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed