मयंती लैंगर किसी पहचान की मोहताज नहीं। स्टार स्पोर्ट्स की यह महिला एंकर टीम इंडिया के मुकाबलों के दौरान क्रिकेट के दिग्गजों के साथ खेल का विश्लेषण करतीं नजर आतीं हैं। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय मयंती अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें-वीडियोज ट्वीट और पोस्ट भी करतीं हैं। ऐसी ही एक तस्वीर में जब किसी फैन ने मयंती के पति स्टुअर्ट की बेइज्जती करने की कोशिश की तो उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर एकबार फिर सभी का दिल जीत लिया।
पति को लेकर फिर मारा गया मयंती लैंगर को ताना, फिर मिला ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयंती लैंगर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे स्टूडियो में जिंदगी रंगीन है। कुछ यूजर्स ने मयंती के इस पोस्ट पर स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे। पूछा कि, ‘आजकल स्टुअर्ट बिन्नी कहां हैं?’ इस पर दूसरे यूजर ने जवाब दिया, ‘वे आजकल उन्हें (मयंती) का बैग उठाने में मदद कर रहे हैं।’
He is helping her in carrying her baggage.
बस फिर क्या था। अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वालीं मयंती ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि, 'शुक्रिया, लेकिन मैं अपने बैग खुद उठा सकती हूं। वे (स्टुअर्ट) अपनी जिंदगी का मजा ले रहे हैं, क्रिकेट खेल रहे हैं और बेहतरीन इंसान हैं, और ऐसे लोगों पर कमेंट नहीं कर रहे हैं, जिन्हें वे जानते ही नहीं हैं।’
I can carry my own baggage thank you very much 😃 he’s busy living his life, playing cricket, just being awesome in general, and not passing comments on people he doesn’t know 😊
बताते चले कि स्टुअर्ट बिन्नी, 35 वर्षीय स्टुअर्ट बिन्नी भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वन-डे और 3 टी-20 मैच खेल चुके हैं। 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया के लिए जलवा दिखाने वाला यह ऑलराउंडर लंबे समय से टीम से बाहर हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते थे, लेकिन इस बार उन्हें किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। स्टुअर्ट के पिता रोजर बिन्नी 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के प्रमुख पेसर थे।