फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Audi A6 लाइफस्टाइल एडिशन हुई लॉन्च, कार में मिलेगी कॉफी मशीन

Tue, 05 Mar 2019 04:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Mar 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
audi a6 lifestyle launched india with mobile express coffee machine, priced at rs 49,99,000 lakh
audi a6 lifestyle edition-1

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन कार कंपनी ऑडी ने Audi A6 का लाइफस्टाइल एडिशन बाजार में उतारा है। ऑडी ने अपनी इस नई सेडान कार में कई नए फीचर भी लॉन्च किए हैं। नई ऑडी ए6 में कस्टमर्स के लिए मोबाइल कॉफी मशीन जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

ऑडी लोगो प्रोजेक्शन जैसे खास लग्जरी फीचर

audi a6 lifestyle launched india with mobile express coffee machine, priced at rs 49,99,000 lakh
audi a6 lifestyle edition-3

ऑडी ए6 लाइफ स्टाइल एडिशन में रिअर सीट इंटरटेनमेंट, एस्प्रेसो मोबाइल कॉफी मशीन, एंट्री एग्जिट लाइट्स, ऑडी लोगो प्रोजेक्शन जैसे खास लग्जरी फीचर दिए गए हैं। नई ऑडी को पहले के मुकाबले ज्यादा लग्जरी बनाया गया है।
 

मोबाइल कॉफी मशीन एस्प्रेसो की सुविधा

audi a6 lifestyle launched india with mobile express coffee machine, priced at rs 49,99,000 lakh
audi a6 lifestyle edition-4

रिअर सीट इंटरटेनमेंट में अलग से पूरी तरह से इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसमें पीछे की सीट पर बैठने वालों के मनोरंजन के लिए 25.65 सेमी के टचस्क्रीन वाले टैबलेट की सुविधा और मोबाइल कॉफी मशीन एस्प्रेसो की सुविधा उपलब्ध है। ऑडी का कहना है कि ये नयी खूबियां नयी पीढ़ी के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए लगाई गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

1.8 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन

audi a6 lifestyle launched india with mobile express coffee machine, priced at rs 49,99,000 lakh
audi a6 lifestyle edition-5

नई ऑडी ए6 सेडान में 1.8 लीटर का टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 7 स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आएगा। साथ ही एडप्टिव एयर सस्पेंशन, ऑडी ड्राइव सलेक्ट जैसे फीचर भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा इसमें मल्टीपल इंफोटेनमेंट सिस्टम फीचर दिए गए हैं, जिनमें एमएमआई टच के साथ एमएमआई नेविगेशन, एडवांस वॉयस डायलॉग सिस्टम, बोस सराउंड सिस्टम शामिल हैं। साथ ही, यह एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
 

विज्ञापन

कीमत 49,99,000 लाख रुपये

audi a6 lifestyle launched india with mobile express coffee machine, priced at rs 49,99,000 lakh
audi a6 lifestyle edition coffee-6

नई ऑडी ए6 के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑडी प्री सेंस बेससिक, ऑडी पार्किंग सिस्टम प्लस, 8 एयर बैग्स दिए गए हैं। वहीं नई ऑडी ए6 लाइफस्टाइल की कीमत 49,99,000 लाख रुपये रखी गई है। नई ऑडी ए6 का मुकाबला Mercedes-Benz E-Class, BMW 5-Series, Jaguar XF और Volvo S90 से होगा।    
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed