{"_id":"5c278763bdec2256ed2b8b54","slug":"ather-energy-launched-android-support-touch-screen-with-reverse-gear-electric-scooter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश का पहला 'एंड्रॉयड' इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोबाइल से भी जल्दी होता है चार्ज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश का पहला 'एंड्रॉयड' इलेक्ट्रिक स्कूटर, मोबाइल से भी जल्दी होता है चार्ज
चाहे ओकिनावा हो या लैंब्रेटा 2019 में सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर फोकस कर रही हैं। वो वक्त दूर नहीं जब शहरों में स्कूटर हो या कार सभी ‘बिजली’ से चलते दिखाई देंगे। वहीं इनकी सबसे बड़ी समस्या है चार्जिंग। एक कंपनी ने ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो एक मोबाइल से कम वक्त में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएंगे। वहीं इन स्कूटरों में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और बैक गियर जैसी खास सुविधाएं दी गई हैं।
मोबाइल से भी फास्ट चार्जिंग
2 of 8
Ather Electric Scooter
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 16 लोगों की एक स्टार्टअप कंपनी अथर एनर्जी ने तैयार किया है और इसे पूरी तरह से देश में ही तैयार किया गया है। कंपनी ने दो स्कूटर Ather S340 और S450 लॉन्च किए हैं। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मोबाइल से भी जल्दी ये चार्ज हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि मात्र 50 मिनट में इनकी बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट
3 of 8
Ather Electric Scooter
कंपनी ने अपने स्कूटर में 2.4 किलोवॉट आवर्स की लीथियम ऑयन बैटरी दी है, जिसकी लाइफ 50 हजार किमी तक है। इसकी बैटरी IP67 से अप्रूव है, जिसके चलते यह न केवल वाटर रेजिस्टेंट है बल्कि धूल से भी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3.9 सेकेंड में 40 KMPH की स्पीड
4 of 8
Ather Electric Scooter
कंपनी का दावा है कि इसका स्कूटर फुल चार्जिंग पर 75 किमी का माइलेज दे देता है, और मात्र 3.9 सेकेंड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी तक है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में इको मोड भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इंडियन ड्राइव साइकिल रेंज के हिसाब से 107 किमी की दूरी तय कर सकता है।
विज्ञापन
फ्रंट-बैक में डिस्क ब्रेक
5 of 8
Ather Electric Scooter
कंपनी ने इस स्कूटर में बैलेंस बनाए रखने के लिए स्कूटर के बीच लैग स्पेस में बैटरी रखी है, ताकि बेहतर हैंडलिंग हो सके। इसके अलावा कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। इके अलावा स्कूटर के फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रिवर्स गियर भी है, जिससे आप बैठे-बैठे इसे बैक कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।