फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: विराट कोहली ने ऐतिहासिक जीत के साथ की दादा के रिकॉर्ड की बराबरी

Sun, 30 Dec 2018 09:58 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 30 Dec 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
virat kohli equals sourav gangulys record of most wins in away test
virat kohli

टीम इंडिया ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 137 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही विराट कोहली ने विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है।

virat kohli equals sourav gangulys record of most wins in away test
sourav ganguly and virat kohli

कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने विदेश में अब तक 24 टेस्ट जीते और इसमें से 11वीं टेस्ट जीत हासिल की। वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने विदेश में 28 टेस्ट में 11 जीत हासिल की थी।

virat kohli equals sourav gangulys record of most wins in away test
राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली

कोहली के पास सिडनी में गांगुली को पीछे छोड़कर विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाला भारतीय कप्तान बनने का शानदार मौका होगा। वैसे, कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की यह 26वीं टेस्ट जीत रही। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक 45 मैच खेले और 26 जीत हासिल की। इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे आगे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 टेस्ट जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli equals sourav gangulys record of most wins in away test
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

विराट कोहली चाहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज का चौथा व आखिरी टेस्ट जीते ताकि वह एकसाथ दो रिकॉर्ड हासिल करें। सिडनी टेस्ट जीतने पर कोहली पूर्व कप्तान धोनी के 27 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे जबकि विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में गांगुली को पीछे छोड़ेंगे।

विज्ञापन
virat kohli equals sourav gangulys record of most wins in away test
team india

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने मेलबर्न में अपनी 150वीं टेस्ट मैच जीत दर्ज की। और ये कीर्तिमान भारत ने कोहली की कप्तानी में हासिल किया। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाली दुनिया की पांचवीं टीम है। भारत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी की और पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 443/7 और 106/8 रन बनाए। भारत के दोनों बार अपनी पारी घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली व दूसरी पारी में क्रमश: 151 और 261 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed