चाहे ओकिनावा हो या लैंब्रेटा 2019 में सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर फोकस कर रही हैं। वो वक्त दूर नहीं जब शहरों में स्कूटर हो या कार सभी ‘बिजली’ से चलते दिखाई देंगे। वहीं इनकी सबसे बड़ी समस्या है चार्जिंग। एक कंपनी ने ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो एक मोबाइल से कम वक्त में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएंगे। वहीं इन स्कूटरों में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और बैक गियर जैसी खास सुविधाएं दी गई हैं।
मोबाइल से भी फास्ट चार्जिंग
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 16 लोगों की एक स्टार्टअप कंपनी अथर एनर्जी ने तैयार किया है और इसे पूरी तरह से देश में ही तैयार किया गया है। कंपनी ने दो स्कूटर Ather S340 और S450 लॉन्च किए हैं। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मोबाइल से भी जल्दी ये चार्ज हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि मात्र 50 मिनट में इनकी बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट
कंपनी ने अपने स्कूटर में 2.4 किलोवॉट आवर्स की लीथियम ऑयन बैटरी दी है, जिसकी लाइफ 50 हजार किमी तक है। इसकी बैटरी IP67 से अप्रूव है, जिसके चलते यह न केवल वाटर रेजिस्टेंट है बल्कि धूल से भी सुरक्षित है।
3.9 सेकेंड में 40 KMPH की स्पीड
कंपनी का दावा है कि इसका स्कूटर फुल चार्जिंग पर 75 किमी का माइलेज दे देता है, और मात्र 3.9 सेकेंड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी तक है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में इको मोड भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इंडियन ड्राइव साइकिल रेंज के हिसाब से 107 किमी की दूरी तय कर सकता है।
फ्रंट-बैक में डिस्क ब्रेक
कंपनी ने इस स्कूटर में बैलेंस बनाए रखने के लिए स्कूटर के बीच लैग स्पेस में बैटरी रखी है, ताकि बेहतर हैंडलिंग हो सके। इसके अलावा कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। इके अलावा स्कूटर के फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रिवर्स गियर भी है, जिससे आप बैठे-बैठे इसे बैक कर सकेंगे।