ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों Jawa Peark की न्यू लॉन्च बाइक पर सवारी करते हुए उन्हें एक तस्वीर में देखा गया था। अब उन्होंने एक नन्हे से बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए जानते हैं कौनसी है वो तस्वीर...
आनंद महिंद्रा ने शेयर की लैपटॉप लेकर बैठे बच्चे की फोटो, लिखा- 'बूस्टर शॉट'
आनंद महिंद्रा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें एक बच्चा लैपटॉप लेकर बैठा है। इस तस्वीर को शेयर करने में अपनी लीडिरशिप क्वालिटी का परिचय देते हुए महिंद्रा ने ट्वीट में लिखा कि 'सप्ताह का मध्य ऐसा समय है जब मुझे लगता है कि हम सभी को अपनी प्रेरणा बनाए रखने के लिए एक छोटे से बूस्टर शॉट की आवश्यकता होती है... यह तस्वीर मुझे मेरे #whatsappwonderbox पर मिली है और इसमें वो सब है जो मेरे आवेग को टॉप गियर में बरकरार रख सके। इस बच्चे को देखें... वह पूरी दुनिया को खोज रहा है और जीत रहा है...।' इस तस्वीर के जवाब में एक अन्य यूजर ने भी तस्वीर भेजी है।
The middle of the week is when I think we all need a little booster shot to sustain our motivation...
This pic I got on my #whatsappwonderbox is all I needed to get my Mojo back in top gear. Look at this kid...he’s out to discover—and conquer—the whole world... pic.twitter.com/B1vSvXUmYd
आनंद महिंद्रा ने बच्चे की फोटो ट्वीट करने के बाद एक और ट्वीट किया है। दरअसल विकी राव नाम के सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें उस बच्चे की फोटो वाले ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उस बच्चे के साथ एक बुजुर्ग की फोटो को कंपाइल कर पोस्ट किया गया था। इसी ट्वीट को आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट किया है।
— anand mahindra (@anandmahindra) November 20, 2019
बता दें कि इससे पहले आनंद महिंद्रा बाइक की सवारी करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। दरअसल, मंहिद्रा ने Jawa Perak की लॉन्चिंग के बाद इसकी सवारी की और बाइक की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट भी कर दी थी। आगे जानिए क्यों खास है यह बाइक...
लॉन्च हुई Jawa Perak मोटरसाइकिल की बुकिंग जनवरी 2020 से शुरू हो जाएगी। इसमें डुअल चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे के व्हील्स में डिस्क ब्रेक मिलेंगे। आगे की तरफ इनवर्टेड फॉर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे।
इसमें 334 सीसी का DOHC, 4 वॉल्व लिक्विड कूल्ड इंजन लगेगा, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन होगा और इंजन 35 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा।
Perak में कैंटीलीवर सीट, टेन लेदर में बॉबर स्टाइल सिंगल सीट, हैंडल बार पर रिअर मिरर, नए स्विंगऑर्म और राउंड शेप हैलोजेन हेडलैंप जैसे फीचर होंगे। वहीं यह जावा क्लासिक और जावा 42 के मुकाबले लंबी होगी।
Perak में 18 इंच के फ्रंट व्हील और पीछे 17 इंच के रिअर व्हील्स मिलेंगे, जिनमें पिरेली के टायर होंगे। हालांकि जावा क्लासिक और जावा 42 में स्टैंडर्ड एमआरएफ के टायर आते हैं। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.95 लाख है और इसका यह तीसरा सेगमेंट है जो बीएस-6 मानक उत्सर्जन पर आधारित है।