फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल ग्रह पर मिले जीवन के पुख्ता सबूत, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला इस विशालकाय जीव का शव

Fri, 22 Nov 2019 02:59 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 22 Nov 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
mars planet scientists dead body nasa proof life
मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल ग्रह पर जीवन के तलाश में हर रोज कुछ न कुछ नया किया जा रहा है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके लिए शोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी वैज्ञानिकों को इस ग्रह पर एक शव की तस्वीर मिली है। इस शव का सर, पैर और शरीर सबकुछ मौजूद है। नासा समेत दुनिया के तमाम देशों के वैज्ञानिक इस शव के तस्वीरों का अध्यन कर रहे हैं। इस शव के तस्वीर को देखने के बाद मंगल ग्रह पर जीवन को लेकर वैज्ञानिकों का भरोसा और बढ़ गया है।

mars planet scientists dead body nasa proof life
मंगल ग्रह पर मिले शव की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह शव किस जीव का है। ओहायो यूनिवर्सिटी अमेरिका के कीट विज्ञानी और नाासा से जुड़े डॉ विलियम रोमोसर कई सालों से मंगल ग्रह की ऑनलाइन तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं। अध्ययन के दौरान डॉ विलियम को कई बार कीड़ों जैसे आकार के उदाहरण मिले हैं। डॉ विलियम रोमोसर के मुताबिक मंगल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियां देखने को मिली हैं जो मक्खियों और रेंगने वाले जैसे सांपों की आकृतियों से मिलती-जुलती हैं।

mars planet scientists dead body nasa proof life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल ग्रह पर जीवन के तलाश को लेकर अध्ययन कर रहे डॉ विलियम ने दावा किया है कि इस ग्रह पर जीवाश्मों की मौजूदगी जीवन के सबूत हैं। उनका दावा है कि मंगल ग्रह पर कई तरह के जीवित कीट-पतंग हो सकते हैं। इनमें से कुछ कीट-पतंगों के पंख भी हैं और ये फड़फड़ाते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mars planet scientists dead body nasa proof life
मंगल ग्रह - फोटो : China Daily

बता दें कि मार्स पर भेजे गए रोवर से हमेशा नई-नई तस्वीरें मिलती हैं। इन तस्वीरों में कई बार पैरों वाली आकृतियां भी मिली हैं। इन तस्वीरों में सरीसृप वर्ग के जीवों के स्वरूप भी मिले जिससे इतना तो तय माना जा रहा है कि मंगल ग्रह पर जीवित कीट-पतंग हैं।

विज्ञापन
mars planet scientists dead body nasa proof life
मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ विलियम ने बताया कि मार्स पर भेजे गए रोवर से ली गई कुछ तस्वीरों में मकड़ी, कॉकरोच जैसे कई आर्थोपोड जीवों के संकेत भी मिले हैं। इन आकृतियों का स्वरूप भविष्य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed