फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार अगले महीने से हो जाएगी बंद?

Wed, 04 Mar 2020 02:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
alto k10 automatic price in delhi maruti alto automatic transmission cars in india maruti suzuki
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के मॉडल पोर्टफोलियो में कई हैचबैक कारें हैं। ये सभी एक से बढ़कर एक हैं। Alto (ऑल्टो) कंपनी की सबसे कम कीमत और सबसे ज्यादा बिकनेवाली मॉडल है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्टो का ज्यादा पावरफुल और एक्सटेंडेड मॉडल Alto K10 (ऑल्टो के10) अगले महीने से नहीं मिलेगा। 
alto k10 automatic price in delhi maruti alto automatic transmission cars in india maruti suzuki
Alto K10
Alto K10 को पहली बार साल 2010 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की गई थी। किफायत के नजरिये से देखें तो Alto K10 (ऑल्टो के10) Maruti Wagon R (मारुति वैगन आर) से ज्यादा बेहतर है। कंपनी ने साल 2014 में ऑल्टो के10 सेकंड जेनरेशन लॉन्च करने के बाद उसमें कोई खास अपडेट नहीं किया है। कंपनी ने इस कार में सबसे ताजा अपडेट नए सुरक्षा मानकों के मुताबिक किया था। जिसमें एबीएस, ईबीडी, फ्रंट सीट-बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 
alto k10 automatic price in delhi maruti alto automatic transmission cars in india maruti suzuki
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
10 सालों के बाद Maruti Suzuki ने Alto और WagonR के बीच के रेंज की जगह को देखते हुए एक नई कार S-Presso (एस-प्रेसो) लॉन्च कर दिया। कंपनी के इस नए मॉडल को Alto K10 से डिजाइन और फीचर्स के मामले में बेहतर माना जा सकता है। S-Presso में BS6 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
alto k10 automatic price in delhi maruti alto automatic transmission cars in india maruti suzuki
Maruti Alto K10 - फोटो : AmarUjala
इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी BS6 नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने की समय सीमा से पहले Alto K10 को अपडेट नहीं करेगी। यानी इसे बंद किया जा सकता है। क्योंकि कंपनी के पास BS6 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन लाइन-अप में S-Presso, WagonR और Celerio पहले से मौजूद है। 
विज्ञापन
alto k10 automatic price in delhi maruti alto automatic transmission cars in india maruti suzuki
मारुति सुजुकी K10 AMT - फोटो : Amar Ujala
इंटीरियर की बात करें तो Alto K10 के कैबिन और फीचर्स हाल के दिनों में लॉन्च हुई अन्य प्रतिद्वंद्वी कारों की तुलना में पुराने लगते हैं।  हालांकि अपने समय में इस कार ने भी सफलता का स्वाद चखा है। खाततौर पर यह कार अपने कॉम्पैक्ट साइज के कारण, 784kg के हल्के कर्ब वेट, और 68PS और 90Nm के इंजन की वजह से एक शहर की ड्राइविंग के लिहाज से काफी किफायती साबित हुई। विशेष रूप से, जब इसे पहली बार एएमटी के विकल्प के साथ पेश किया गया, तो यह देश में सबसे सस्ती ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार बन गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed