{"_id":"5e5f6b378ebc3eeb1e33fd58","slug":"ms-dhoni-gets-emotional-for-csk-ahead-of-ipl-says-they-made-me-better-player","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL से पहले CSK को लेकर भावुक हुए धोनी, बोले- चेन्नई में मिलता है बेहद प्यार और सम्मान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL से पहले CSK को लेकर भावुक हुए धोनी, बोले- चेन्नई में मिलता है बेहद प्यार और सम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल से क्रिकेट के मैदान में लंबे समय बाद वापसी करने को तैयार महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जमकर तारीफ की है। टीम के कप्तान धोनी ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने और मैदान के अंदर तथा बाहर मुश्किल हालात से निपटने में मदद का श्रेय अपनी फ्रेंचाइजी को दिया है।
2 of 5
धोनी-सीएसके
- फोटो : PTI
सात महीनों से अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट से दूर धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया जहां उनका जमकर स्वागत हुआ। आईपीएल शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में धोनी जोर-शोर से खुद को टीम के लिए तैयार करने में लगे हुए हैं।
3 of 5
DHONI CSK
धोनी ने इस दौरान एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा, ‘सीएसके ने मुझे हर चीज में बेहतर बनाने में मदद की, चाहे इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर या बाहर हर परिस्थिति में हालात से निपटना और कैसे अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रैक्टिस मैच के दौरान एमएस धोनी
- फोटो : चेन्नई सुपरकिंग्स ऑफिशियल पेज
सीएसके के प्रशंसक धोनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है। धोनी ने कहा, ‘असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है।’
विज्ञापन
5 of 5
Ms dhoni csk
माही ने आगे कहा, ‘मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है वे अपना प्यार और सम्मान दिखाता है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।