Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Auto News
›
2021 mahindra scorpio new model spotted during testing in desert 2021 mahindra scorpio price in india new mahindra scorpio 2021 launch date in india
{"_id":"60a3d06b8ebc3e80d06c4b08","slug":"2021-mahindra-scorpio-new-model-spotted-during-testing-in-desert-2021-mahindra-scorpio-price-in-india-new-mahindra-scorpio-2021-launch-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio: पहले से होगी ज्यादा पावरफुल, रेगिस्तानी इलाके में टेस्टिंग का वीडियो आया सामने, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
नेक्स्ट जेनरेशन Mahindra Scorpio: पहले से होगी ज्यादा पावरफुल, रेगिस्तानी इलाके में टेस्टिंग का वीडियो आया सामने, जानें कीमत और फीचर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी पोर्टफोलियो में नए मॉडल्स को उतारने के लिए कमर कस ली है। कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) के नेक्स्ट जेनरेशन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की न्यू-जेनरेशन थार एसयूवी बेहद पॉपुलर हो गई है। अब घरेलू ऑटो निर्माता देश में Scorpio और XUV500 (एक्सयूवी500) के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी की Scorpio (स्कोर्पियो) एसयूवी अभी भी अपने पहले जेनरेशन अवतार में उपलब्ध है। लेकिन भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पीटिशन को देखते हुए कंपनी जल्द ही न्यू जेनरेशन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर देगी।
2 of 8
2021 Mahindra Scorpio
- फोटो : Team-BHP
स्कॉर्पियो के लेटेस्ट 2021 मॉडल की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब एक बार फिर यह एसयूवी स्पॉट की गई है। इस बार इस एसयूवी को राजस्थान के रेगिस्तान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल के टेस्टिंग का एक टीजर वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। हालांकि इसमें नई स्कॉर्पियों की एक झलक भर दिखाई दे रही है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर राजस्थान मोटरस्पोर्ट हैंडल ने अपलोड किया है। जिससे यह लगता है कि इस एसयूवी का रेगिस्तानी इलाके में परीक्षण जारी है। टेस्टिंग के टीजर वीडियो में न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार की भी झलक भी दिखाई देती है। हालांकि, इस वीडियो में स्कॉर्पियो के बारे में किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पहले के रिपोर्ट के आधार पर बता दें कि नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो मौजूदा मॉडल की तुलना में साइज में बड़ी होगी। इसके अलावा इस एसयूवी में फीचर्स की भरमार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई महिंद्रा स्कॉर्पियो की टेस्टिंग के दौरान यह पता चला है कि पहली बार इस दमदार एसयूवी में सनरूफ जैसा फीचर मिलने वाला है।
नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स
हाल ही में नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो की स्पाय तस्वीरों से इसके डिजाइन के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई थी। नई स्कोर्पियो के एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर के बारे में भी कई अहम डिटेल्स के बारे में पता चला। नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो के टेस्टिंग मॉडल में नए स्टाइलिश अलॉय व्हील्स देखे गए। इनकी साइच 18 इंच तक हो सकता है। मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स को MRF वैंडर रबर से लपेटा गया है। मौजूदा जेनरेशन मॉडल में देखे गए 17 इंच की तुलना में, स्कॉर्पियो के टॉप-एंड वेरिएंट्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं।
इंजन और पावर
न्यू-जेनरशन महिंद्रा स्कॉर्पियो में कंपनी उसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो नई थार में दिया गया है। यानी नई स्कॉर्पियों में नया 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर mHawk टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। पेट्रोल इंजन अधिकतम 150 PS का पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। जबिक डीजल इंजन 130 PS का पावर जेनरेट करता है। हालांकि स्कॉर्पियो में इन इंजन को कुछ बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक यूनिट दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।