फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo में पेश हुईं ये अजीबोगरीब गाड़ियां, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 12 Feb 2020 05:40 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 12 Feb 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
auto expo 2020: These odd looking concept cars showcased in largest motor show of 2020
Auto Expo 2020 Renault Symbioz - फोटो : Social Media

ग्रेटर नोएडा में पांच फरवरी से 12 फरवरी तक चले ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020) में कई नई गाड़ियां पेश की गईं। इनमें कई कॉन्सेप्ट मॉडल्स भी थे, जिनकी तर्ज पर कंपनियां भविष्य में कारों का निर्माण करेंगी। वहीं इसमें कुछ कारें ऐसी भी रहीं जो दिखने में बेहद अजीबोगरीब थीं, जिन्हें देख कर वहां आए दर्शक भी हैरान रह गए। जानते हैं कुछ ऐसी कारों के बारे में...


 

auto expo 2020: These odd looking concept cars showcased in largest motor show of 2020
Auto Expo 2020 Hyundai Elevate - फोटो : Social Media

Hyundai Elevate

यह है ह्यूंदै की चलने वाली कार। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि यह ह्यूंदै की यह चलने वाली कॉन्सेप्ट कार है, जो मॉड्यूलर ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस कार की खासियत यह है कि यह अलग-अलग परिस्थिति के मुताबिक खुद को एडजस्ट कर लेती है। इसमें रोबोटिक लैग्स दिए गए हैं, साथ ही व्हील हब प्रोपल्जन मोटर दिए गए हैं। ह्यूंदै का दावा है कि इस कार का प्रोडक्शन वर्जन प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप आदि में लोगों की जान बचाने में बेहद कारगर साबित होगा।

auto expo 2020: These odd looking concept cars showcased in largest motor show of 2020
Auto Expo 2020 Renault Symbioz - फोटो : Social Media

Renault Symbioz

फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने ऑटोनोमस क्षमता वाली इलेक्ट्रिक कार Symbioz कॉन्सेप्ट पेश की, इसकी खासियत है कि यह अपने आप चलती है और पीछे के पहियों में दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इस कार को चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
auto expo 2020: These odd looking concept cars showcased in largest motor show of 2020
Auto Expo 2020 Renault Twizy - फोटो : Team-BHP

Renault Twizy

रेनो ने इस ऑटो एक्सपो में अपनी चोटी कार का कॉन्सेप्ट भी पेश किया था। असल में यह क्वॉड्रिसाइकिल है, जिसे पहली बार भारत में पेश किया गय था। Renault Twizy सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल है, जो फुल चार्जिंग में 100 किमी तक चल सकता है।

विज्ञापन
auto expo 2020: These odd looking concept cars showcased in largest motor show of 2020
Auto Expo 2020 Hyundai Kite - फोटो : Social Media

Hyundai Kite

ह्यूंदै ने ऑटो एक्सपो में अपनी बिना दरवाजों की कार का कॉन्सेप्ट भी पेश किया। न ही इस कार में छत है, न ही खिड़की और न ही दरवाजे। यह कार सड़क और पानी दोनों जगहों पर चल सकती है। मोनोकॉक चैसिस पर बनी इस कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पहियों में चार ब्रशलेस इंजन और पानी में चलने के लिए वाटरजेट टरबाइन सिस्टम दिया गया है। इस कॉन्सेप्ट कार में चैसिस लगाई गई है, इसकी चौड़ाई 1455 मीटर और लंबाई 3745 एमएम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed