दुनिया के बड़े ऑटो शो में शुमार दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में कई कॉन्सेप्ट कारें पेश की गईं। इन कारों के वास्तविक म़ॉडल जल्द ही बाजार में भी पेश किए जाएंगे। ऑटो एक्सपो में कई कूपे और एसयूवी के कॉन्सेप्ट पेश किए गए। आइए जानते हैं गाड़ियों के कॉन्सेप्ट मॉडल्स पर एक नजर...
Auto Expo 2020 में इन कॉन्सेप्ट कारों ने चुराया दर्शकों का दिल, देखी 'फ्यूचर' की झलक
Maruti Futuro E
मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में अपनी इस भविष्य की कार का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया। एसयूवी कूपे जैसी दिखने वाली यह गाड़ी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों में मिलेगी। Maruti Suzuki ने अपनी इस कॉन्सेप्ट कार को मिशन ग्रीन मिलियन थीम पर बनाया (डिजाइन) है। आरामदायक सीटिंग अनुभव के लिए इसमें फ्लैक्सिबल ट्रैवल सीट्स दिए गए हैं। इसमें आपको ब्लू और आइवरी हाई कॉन्ट्रास्ट कलर स्कीम मिलेगा। वहीं, ग्रीन कॉन्सेप्ट को देखते हुए इसमें फ्लोटिंग कॉन्सेप्ट इंटीरियर दिया गया है।
Hyundai Le Fil Rouge (HDC-1)
ह्यूंदै ने ऑटो एक्सपो में अपनी इस का फ्यूचरस्टिक कार का कॉन्सेप्ट पेश किया। यह कार असल में 1974 ह्यूंदै कूपे कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसमें ह्यूंदै की स्पोर्ट्स डिजाइन स्पिरिट दिखाई देती है। उम्मीद जताई जा रही है कि ह्यूंदै की भविष्य की सेडान कारों और एसयूवी वाहनों में स्पोर्टीनेस की झलक दिखाई पड़ेगी।
Hyundai Kite
ह्यूंदै ने ऑटो एक्सपो में अपनी बिना दरवाजों की कार का कॉन्सेप्ट भी पेश किया। साथ ही न ही इस कार में छत दी गई है और न ही दरवाजे। इस कार को सड़क और पानी दोनों जगहों पर चलाया जा सकता है। मोनोकॉक चैसिस पर बनी इस कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पहियों में चार ब्रशलेस इंजन और पानी में चलने के लिए वाटरजेट टरबाइन सिस्टम दिया गया है।
Hyundai Walking Car
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि यह ह्यूंदै की यह चलने वाली कॉन्सेप्ट कार है, जो मॉड्यूलर ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस कार की खासियत यह है कि यह अलग-अलग परिस्थिति के मुताबिक खुद को एडजस्ट कर लेती है। इसमें रोबोटिक लैग्स दिए गए हैं, साथ ही व्हील हब प्रोपल्जन मोटर दिए गए हैं।