फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Audi India: ऑडी इंडिया ने 2023 की पहली तिमाही में की शानदार बिक्री, दर्ज की 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Wed, 19 Apr 2023 07:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
audi india sales 2023 Audi India registers 126 per cent sales growth in Q1 2023
Audi S5 Sportback - फोटो : Audi
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi India (ऑडी इंडिया) ने 2023 की पहली तिमाही यानि जनवरी से मार्च 2023 के दौरान कुल 1,950 कारों की बिक्री की है। पिछले साल इसी अवधि में 862 कारों की तुलना में 1,950 नई कारों की डिलीवरी की गई। जो कि पिछले छह वर्षों में पहली तिमाही में सबसे मजबूत बिक्री हुई है। 
audi india sales 2023 Audi India registers 126 per cent sales growth in Q1 2023
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, "हमने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2023 की पहली तिमाही में 126 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी देखी है। हमारे उत्पाद लाइन-अप में 16 मॉडल हैं और वर्तमान में हमारे पास सबसे मजबूत एसयूवी पोर्टफोलियो है जो हमारी कुल बिक्री (2023, पहली तिमाही में) का 60 प्रतिशत से ज्यादा योगदान देता है। नई लॉन्च हुई ऑडी क्यू3 और ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक की देश भर में जबरदस्त मांग है। हम बढ़ोतरी के रास्ते पर हैं और वर्ष 2023 तक तेज प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।"
audi india sales 2023 Audi India registers 126 per cent sales growth in Q1 2023
Audi Car - फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया ने भारत में अपने प्री-ओन्ड कार व्यवसाय, ऑडी अप्रूव्ड: प्लस का विस्तार जारी रखा है। वर्तमान में देश के सभी प्रमुख केंद्रों में 22 ऑडी अप्रूव्ड: प्लस शोरूम के साथ काम कर रहा है और ब्रांड तेजी से विस्तार कर रहा है। 2023 के अंत तक 25 से अधिक प्री-ओन्ड कार सुविधाओं की मौजूदगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
audi india sales 2023 Audi India registers 126 per cent sales growth in Q1 2023
Audi Q3 - फोटो : Audi India
ऑडी इंडिया सेगमेंट-फर्स्ट पहल की पेशकश करती है जिसमें अनलिमिटेड माइलेज के साथ पांच साल के लिए वारंटी कवरेज शामिल है। इसके अलावा, ब्रांड ने ऑडी क्लब रिवार्ड प्रोग्राम पेश किया जो सभी मौजूदा मालिकों (ऑडी अप्रूव्ड: प्लस मालिकों सहित) और ऑडी इंडिया के भविष्य के ग्राहकों के लिए विशेष पहुंच, सेगमेंट-फर्स्ट विशेषाधिकार और ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक अनुभव प्रदान करता है।
विज्ञापन
audi india sales 2023 Audi India registers 126 per cent sales growth in Q1 2023
2022 The New Audi Q7 - फोटो : Audi
ऑडी इंडिया के उत्पादों के मौजूदा लाइन-अप में: ऑडी ए4, ऑडी ए6, ऑडी ए8 एल, ऑडी क्यू3, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक, ऑडी क्यू5, ऑडी क्यू7, ऑडी क्यू8, ऑडी एस5 स्पोर्टबैक, ऑडी आरएस5 स्पोर्टबैक, ऑडी आरएस क्यू8, ऑडी ई -ट्रॉन 50, ऑडी एट्रॉन 55, ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक 55, ऑडी ई-ट्रॉन जीटी और ऑडी आरएस ई-ट्रॉन जीटी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed